मुंबई। महाराष्ट्र के नागपुर में बीते सोमवार को भड़की हिंसा मामले में गिरफ्तार मास्टरमाइंड फहीम खान के घर पर बुलडोजर चला दिया गया है। बुलडोजर से उसके घर के अवैध हिस्से को तोड़ दिया गया है। आरोप है कि फहीम ने लोगों को भड़काया और भीड़ को इकट्ठा किया। कोर्ट ने उसे 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि मुख्य आरोपी 38 वर्षीय फहीम शमीम खान इस दंगे को भड़काने में शामिल है। शमीम माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) का नागपुर शहर अध्यक्ष भी है।

गडकरी के खिलाफ लड़ा था चुनाव

फहीम खान ने 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि फहीम ने भड़काऊ भाषण देकर समुदाय के लोगों को भड़काया था, जिसके बाद नागपुर में हिंसा भड़क उठी थी। उसका नाम एफआईआर में भी दर्ज है। जानकारी के मुताबिक फहीम खान नागपुर के संजय बाग कॉलोनी यशोधरा नगर का रहने वाला है।

पकड़ मजबूत करने की कोशिश में था

उसने 2024 का लोकसभा चुनाव माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के टिकट पर नागपुर सीट से लड़ा था, जिसमें उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था। चुनावी मैदान में उतरने के बाद से ही वह राजनीतिक रूप से सक्रिय हो गया था और शहर में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में लगा था।

पहले से रची गई थी साजिश

पुलिस जांच में पता चला है कि नागपुर हिंसा की साजिश पहले से ही रची गई थी। फहीम खान ने कुछ कट्टरपंथी लोगों को इकट्ठा किया और योजनाबद्ध तरीके से दंगे भड़काने का काम किया। आपको बता दें कि औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। महाराष्ट्र के नागपुर के महाल में सोमवार रात दो समूहों के बीच विवाद के बाद हिंसा भड़क उठी।

 

पति की हत्या के बाद 6 दिनों तक बंद कमरे में साहिल के साथ क्या-क्या करती थी मुस्कान? होटल मालिक ने खोलकर रखी दी पूरी सच्चाई