September 19, 2024
  • होम
  • सबको पता है मैं हारा या हराया गया हूं…काराकाट हारने पर बोले उपेंद्र कुशवाहा

सबको पता है मैं हारा या हराया गया हूं…काराकाट हारने पर बोले उपेंद्र कुशवाहा

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : June 7, 2024, 9:54 am IST

Bihar Loksabha Result: उत्तर प्रदेश और हरियाणा की तरह बिहार में भी एनडीए में आंतरिक कलह सामने आई है। काराकाट लोकसभा सीट से मिली हार को उपेंद्र कुशवाहा ने खुद के साथ विश्वासघात होने का इशारा किया है। बता दें कि काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा तीसरे नंबर पर रहें जबकि पवन सिंह दूसरे नंबर पर।

सबको सब मालूम है

चुनाव में मिली हार को लेकर पूछे गए सवाल में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चूक हुई या चूक करवाया गया है, ये सबको पता है। इस मामले में हमें खुलकर बोलने की जरूरत नहीं है। पवन सिंह फैक्टर बना या फिर बनाया गया है ये सब लोगों को मालूम है। इसमें हमको कुछ नहीं कहना है। अब किसी से इस बारे में बात करने का कोई फायदा नहीं है।

काराकाट में राजा राम 

काराकाट लोकसभा क्षेत्र से  सीपीआई (एमएल) के राजा राम सिंह ने जीत दर्ज की। राजा राम को  318730 वोट मिले हैं। पवन सिंह को  226474 वोट मिले और वो दूसरे नंबर पर रहे। राजा राम सिंह ने उन्हें  92256 वोटों से हरा दिया। उपेंद्र कुशवाहा तीसरे नंबर पर रहे। पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के वोट में ज्यादा अंतर नहीं है।  इस वजह से कहा जा रहा है कि इन दोनों की लड़ाई से इंडिया गठबंधन को फायदा हो गया।

बिहार की 40 सीटों के नतीजें- 

जदयू -12

भाजपा- 12

लोजपा( r)-5

राजद-4

कांग्रेस-3

माले-2

हम-1

निर्दलीय-1

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन