Inkhabar logo
Google News
24-25 अक्टूबर को भारत में आएगा प्रलय, चारों तरफ मचेगा कोहराम, गर्भवती महिलाओं को मिला घर छोड़ने का फरमान

24-25 अक्टूबर को भारत में आएगा प्रलय, चारों तरफ मचेगा कोहराम, गर्भवती महिलाओं को मिला घर छोड़ने का फरमान

नई दिल्ली। एक बार फिर से भारत में भयंकर तूफ़ान दस्तक देने वाला है। IMD के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव समुद्री चक्रवात दाना में बदल चुका है। तूफ़ान की वजह से भारत के कुछ हिस्सों में भयंकर तबाही मच सकती है। अंडमान सागर से उठा चक्रवाती तूफान दाना तेजी से बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ रहा है। यह आज यानी 24 अक्टूबर को गंभीर रूप धारण कर लेगा। इसके बाद 25 अक्टूबर की सुबह 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर हवा की रफ़्तार 120 किमी प्रति घंटा तक देखी जा सकती है।

कोणार्क मंदिर बंद

चक्रवात के कारण ओडिशा स्थित कोणार्क मंदिर 24 और 25 अक्टूबर को बंद कर दिया गया है। सरकार ने तूफ़ान प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालना शुरू कर दिया है। ओडिशा में 14 जिलों के 3,000 गांवों से 10 लाख से अधिक लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि चक्रवात दाना की वजह से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। भारतीय तटरक्षक बल हाई अलर्ट पर है। ओडिशा में गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों और सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया है।

इन जगहों पर बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक तूफ़ान की वजह से अगले 24 घंटे में उत्तरी तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में बारिश हो सकती है। केरल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड , गोवा, मध्य महाराष्ट्र , मराठवाड़ा में भी तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दक्षिण गुजरात और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

 

 

अयोध्या में लड़की को छेड़ रहा था बुलेट वाला साधू, पब्लिक ने चप्पल से मार-मार कर मुंह बिगाड़ दिया

संतरे जैसा होता है महिला का स्तन! भारत के इस क्रिकेटर की सोच पर लोगों ने भेजी लानत

 

Tags

Andaman SeaBay of BengalCyclone DanaHurricaneMarine Cyclone
विज्ञापन