गांधीनगर। भारत में कई धर्मों के लोग रहते हैं और उनकी अलग-अलग मान्यता रहती है। हिंदू धर्म के लोग अक्सर पूजा-अर्चना और भगवान से आर्शीवाद लेने के लिए मंदिर जाते हैं।

इस प्रयास में फंसा युवक

ईश्वर को खुश करने के लिए कुछ लोग अनोखे और चुनौतीपूर्ण कार्य करने का प्रयास करते हैं। ऐसा ही एक प्रयास गुजरात के मंदिर में एक भक्त द्वारा किया गया। दरअसल वो मंदिर में स्थित एक हाथी की छोटी सी मूर्ति के नीचे से गुजरने का प्रयास कर रहा था। लेकिन उसका ये प्रयास असफल साबित हुआ और वो मूर्ति के नीचे फंस गया। अब उसका वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बाहर निकलने में पुजारी ने की मदद

बताया जा रहा है कि, जब व्यक्ति अनुष्ठान कर रहा था तो वो मूर्ति के नीचे फंस गया। इसके बाद वो मूर्ति के नीचे से बाहर निकलने के लिए बहुत प्रयास किया। अब इस भक्त का वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियों में साफ-साफ देखा जा सकता है, युवक अपने हाथो की मदद से इस मूर्ति के नीचे से निकलने के प्रयास कर रहा है, असफल होने के बाद मंदिर के पुजारी भी उसकी मदद करने के लिए आगे आते हैं।

2019 में भी हुई थी ऐसी घटना

बता दें कि ऐसी ही एक घटना साल 2019 में भी हुई थी। जब एक महिला हाथी की मूर्ती के नीचे फंस गई थी। दरअसल वो मूर्ती के पैरों के बीच में से निकलने का प्रयास कर रही थी। फिर कई लोगों की मदद के बाद वो मूर्ति से निकलने में सफल हो पाई थी।