• होम
  • राज्य
  • दिल्ली का बजट पहली बार 1 लाख करोड़ रुपये पार: 10 लाख तक का इलाज फ्री, गरीबों को लैपटॉप, जानिए बड़ी घोषणाएं

दिल्ली का बजट पहली बार 1 लाख करोड़ रुपये पार: 10 लाख तक का इलाज फ्री, गरीबों को लैपटॉप, जानिए बड़ी घोषणाएं

Delhi Budget 2025 : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पहली बार 1 लाख करोड़ का बजट पेश किया। इसमें कई बड़ी घोषणाएं की गई है।

Delhi Budget 2025
inkhbar News
  • March 25, 2025 1:08 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 day ago

Delhi Budget 2025 : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पहली बार 1 लाख करोड़ का बजट पेश किया। इसमें कई बड़ी घोषणाएं की गई है। महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़, आयुष्मान योजना के लिए 2144 हजार करोड़, मातृत्व वंदन परियोजना के लिए 210 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत दिल्ली के लोगों को 10 लाख तक का फ्री इलाज मिल सकेगा। आइये जानते हैं बजट की बड़ी घोषणाओं के बार में-

आयुष्मान योजना

आयुष्मान योजना के लिए 2144 हज़ार करोड़ का प्रावधान रखा गया है। केंद्र सरकार की तरफ से 5 लाख रुपये तक का मुफ़्त इलाज पहले से मुहैया कराया जाएगा लेकिन इसके साथ ही दिल्ली सरकार भी अपनी तरफ से 5 लाख रुपये जोड़ रही है। इसके बाद आयुष्मान योजना के तहत दिल्ली में 10 लाख तक का इलाज मुफ़्त मिलेगा।

गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए

मातृत्व वंदन परियोजना के लिए 210 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए की राशि एकमुश्त दी जाएगी। इसके अलावा महिला सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली में 50,000 अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे।

गरीबों को लैपटॉप

गरीबों को मुफ्त में लैपटॉप दिया जायेग। 10वीं पास करने वाले 1200 बच्चों को दिए जाएंगे। न्यू एरा ऑफ एंटरप्रेन्योर प्रोग्राम के तहत 20 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

अस्पतालों को 1000 करोड़ रुपए

10-12 अस्पतालों के जरूरी सुधार के लिए 1000 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इसका उद्देश्य हर नागरिक को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। सरकार हर मरीज का रिकॉर्ड रखेगी ताकि भ्रष्टाचार न हो।

यमुना के लिए 500 करोड़ बजट

यमुना को साफ करने के लिए 500 करोड़ बजट का ऐलान किया गया है। 500 करोड़ रुपये की लागत से 40 डी-सेंट्रलाइज्ड सीवेज प्लांट बनाए जाएंगे। 40 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मशीनरी ख़रीदा जाएगा। सरकार यमुना साफ़ करने के लिए केंद्र सरकार से 2 हजार करोड़ रुपये मांगेगी।

गरीबों के लिए खुलेंगी 100 जगहों पर अटल कैंटीन

दिल्ली में गरीबों के लिए 100 जगहों पर अटल कैंटीन खोली जाएगी। इसके लिए बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

झुग्गी बस्तियों के लिए 696 करोड़ रुपए

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली का एक बड़ा हिस्सा झुग्गी-झोपड़ियों में रहता है। झुग्गी-झोपड़ियों के विकास के लिए बजट में 696 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

 

साहिल से भी ज्यादा किसी और से प्यार करती थी मुस्कान, सौतेली मां ने खोल दी एक और बड़ी सच्चाई