• होम
  • राज्य
  • ताजमहल किनारे खोई अनोखी चीज, ढूंढने वाले को दिया 50 हजार का इनाम

ताजमहल किनारे खोई अनोखी चीज, ढूंढने वाले को दिया 50 हजार का इनाम

उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से एक अजबगजब मामला सामने आया है। यहां गुरुग्राम से आगरा घूमने आए कपल को तीन महीने पहले खो चुकी अनोखी चीज वापस मिल गई है। इस अनमोल चीज का पता लगाने वाले को कपल ने 50 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा भी की थी।

Dog Missing
inkhbar News
  • February 18, 2025 5:35 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

लखनऊ : आगरा के गुरुग्राम के दीपायन और कस्तूरी घोष ताजमहल का दीदार करने आए थे मगर यहाँ उनका पालतू डॉगी ग्रे हाउंड होटल से गायब हो गया था। कपल अपने डॉगी ग्रे हाउंड को ढ़ूढ़ने के लिए कुछ भी कर सकता था। उनसे जो बन पड़ा उन्होंने किया। कपल ने 15 दिनों तक ताजगंज क्षेत्र की गलियां, पार्क और जंगल को छाना लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तब इस कपल ने यह सोचा की कोई अन्य व्यक्ति उन्हें उनके डॉगी के बारे में जानकारी या सुराग देगा तो उन्हें 50 हजार का इनाम देंगे।

आखिरकार मिल ही गया

तीन महीने के लम्बे इंतज़ार के बाद कपल को अपना डॉगी मिल ही गया। अपने डॉगी से मिलते ही कपल के ख़ुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। 10 साल का डॉगी ग्रे हाउंड आखिरकार कपल को मिल ही गई।

दो सप्ताह आगरा में रहे

तलाशी के दौरान डॉगी ग्रे हाउंड को आखिरी बार 5 नवंबर को ताजमहल मेट्रो स्टेशन के पास देखा गया था। जब सुरक्षा फुटेज में कुछ हलचल दिखी तो तलाश बढ़ा दी गई। कुछ लोगों ने बताया कि ग्रे हाउंड शाहजहां गार्डन तक पहुंच गया है। हालांकि, इससे कुछ पता नहीं चला। दंपती ने लापरवाही का हवाला देते हुए होटल के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस को बुलाया गया। दो सप्ताह तक आगरा में रहे, हताश दंपती कुत्ते की तलाश में घर-घर गए।

इनाम की घोषणा

पुलिस के साथ होटल स्टाफ डॉगी की तलाश में जुटा था। उन्होंने खुद कई इलाकों में पोस्टर चिपकाए। सीसीटीवी फुटेज देखी। बाद में दंपती ने डॉगी का सुराग देने वाले को 30 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। इसके बाद इसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया। वे 15 दिन तक होटल में रहे। बाद में निराश होकर घर चले गए। दंपती हर सप्ताह डॉगी की तलाश में आते थे। उनकी कार ही उनका दूसरा घर बन गई। उन्होंने आगरा के नक्शे से खोज शुरू की। नक्शे में लाल घेरे, शाहजहां गार्डन, घाट, बाजार की सड़कें थीं। रात में वे होटलों में रुके, हर सुराग को दोहराते रहे।

काम को रखा साइड

उनकी खोज तीन महीने तक जारी रही। टाटा ग्रुप में काम करने वाले दीपायन ने काम से छुट्टी ले ली। दूसरी ओर, कस्तूरी जो एक बिजनेश वुमन है, ने अपना काम एक तरफ रख दिया। अब उनका एकमात्र प्रोजेक्ट डॉगी था, जिसे वे खोजने की पूरी कोशिश करना चाहते थे।

गाइड ने दंपति को बुलाया

कस्तूरी घोष ने बताया कि शुक्रवार रात को एक गाइड ने फोन किया। उसने कहा कि आपके जैसा एक डॉगी मेहताब बाग में घूम रहा है। फिर शनिवार को दोपहर 12 बजे दंपति मेहताब बाग पहुंचे। लेकिन, झाड़ियों के कारण वह दिखाई नहीं दिया। शाम 6 बजे वह खुद झाड़ियों के अंदर गईं और कुत्ते को अपने पास बुलाया। कुत्ता भी उन्हें देखकर खुश हो गया। लेकिन उसकी हालत बहुत खराब हो गई थी। ऐसा लग रहा था जैसे उसने कई दिनों से खाना नहीं खाया हो। अब दंपति डॉगी को अपने साथ गुरुग्राम वापस ले आए हैं।

यह भी पढ़ें :-

ट्रंप ने आते ही कर दिया खेल: रूस-यूक्रेन युद्ध में आया नया मोड़, पुतिन करेंगे जेलेंस्की से बात!

ट्रकों को लूटा फिर कर दिया आग के हवाले, पाकिस्तान में आतंकी हमला, 4 सैनिक मारे गए