Delhi News: तीन नाबालिगों को नशे की गोलियां खिलाकर की हैवानियत, दो औरतों ने दिया था आरोपी का साथ

 

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हैवानियत की सारी हदें पार हुई हैं। एक शख्स ने तीन छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी ने तीनों को पहले शराब पिलाई उसके बाद उन्हें नशे की गोलियां खिलाकर दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। जानकारी के मुताबिक शख्स ने उन तीनों को बेचने के लिए चंडीगढ़ लेकर जा रहा था। इस पूरे मामले में दो महिलाओं की भी भूमिका सामने आ रही है। जिन्होंने आरोपी का इस हैवानियत में पूरा साथ दिया।

ले जा रहा था चंडीगढ़

बता दें कि आरोपी 10वीं कक्षा की तीन छात्राओं को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बेगमपुर, रोहिणी लेकर गया और उनके साथ दुष्कर्म किया। छात्राओं को शराब पिलाकर नशे की गोलियां खिलाई फिर उनके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जिसके बाद तीनों छात्राओं को शादी कराने का झांसा देकर उन्हें बेचने के लिए चंडीगढ़ ले जा रहा था। किसी तरह छात्राएं आरोपियों के जंजाल से निकल कर करोलबाग तक पहुंचीं। डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों महिला ज्योति और रुकसाना व बंगाली लाल शर्मा और संदीप उर्फ सेंकी नामक व्यक्तियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। मुख्य आरोपी प्रकाश उर्फ मिंटू को गिरफ्तार करने लिए दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी जारी है।

स्कूल से जा रही थीं मुंबई

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एक छात्रा गोविंदपुरी(15), दूसरी ग्रेटर कैलाश(15) व तीसरी चिराग दिल्ली(14) में रहती हैं। ये तीनों डिफेंस कॉलोनी के सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा हैं। ये 6 अगस्त को स्कूल से मुंबई जाने के लिए निकली। अपने साथ में कपड़े व दो-दो हजार रुपये लेकर गई थीं। ये तीनों ऑटो से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां इनको प्रकाश नाम का शख्स मिला। इन्होंने प्रकाश से मुंबई की ट्रेन के बारे में पूछा। उसने उनसे कहा कि मुंबई आज कोई ट्रेन नहीं जाएगी। उसने कहा कि मुंबई के लिए ट्रेन कल जाएगी। इसके बाद छात्राओं ने कल तक किसी ओयो होटल में रूकने की बात का जिक्र किया तो आरोपी उन्हें अपने बहन के घर ले जाने के बहाने से बेगमपुर ले गया।

पहले ही दर्ज थी FIR

गौरतलब है कि स्कूल से जब छात्राएं घर नहीं लौटी थीं तो उनके परिजनों ने डिफेंस कॉलोनी थाने में शिकायत कर दी थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करके जांच शुरू की। पुलिस छात्राओं की तलाश भी कर रही थी। अब पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो व मानव तस्करी आदि की धाराएं लगाकर मामला दर्ज कर लिया हैं।

दोनों महिलाएं 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

वहीं, दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जेकर ने जानकारी दी है कि जब आरोपी प्रकाश छात्राओं के साथ दुष्कर्म कर रहा था तो उस वक्त दो महिलाएं भी वहां कमरे में मौजूद थीं। एसीपी, डिफेंस कॉलोनी, अरुण चौहान की देखरेख में इंस्पेक्टर पंकज पांडेय ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार करके 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

amanat rape casedelhidelhi gang rapedelhi gang rape casedelhi girl rapedelhi minor rape caseDelhi NewsDelhi Policedelhi rapedelhi rape and murderdelhi rape casedelhi rape case newsdelhi rape newsdelhi rape protestdelhi rape victimdelhi woman gang-rape casegang rapegang rape in delhigirl raped in delhiHyderabad rape caseminor girl rape in delhirahul gandhi meet delhi rape case victim familyraperape in delhi
विज्ञापन