Inkhabar logo
Google News
3 साल प्यार करने के बाद महिला ने हथौड़ा मारकर कर दी प्रेमी की हत्या, फिर खुद ही सरेंडर किया

3 साल प्यार करने के बाद महिला ने हथौड़ा मारकर कर दी प्रेमी की हत्या, फिर खुद ही सरेंडर किया

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। महिला प्रेमी के साथ 3 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। हत्या करने के बाद महिला ने खुद ही पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया। 28 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की 2018 में मौत हो गई थी। उसके 3 बेटे और 1 बेटी है। वह 3 साल से शाहिद के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन शाहिद उसके साथ बुरा बर्ताव करने लगा।

बच्चों को मारने की धमकी देता था 

शाहिद का व्यवहार बदल गया था। तीन महीने पहले उसने शाहिद से सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। शाहिद भी शादीशुदा था। उसका एक बेटा भी है। रिश्ता तोड़ने के बाद भी शाहिद नहीं रुका। वह जबरदस्ती उसके घर आने लगा। विरोध करने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी देता। महिला ने पुलिस को बताया कि 28 वर्षीय शाहिद उसका एक्स लिव-इन पार्टनर था। शाहिद उसके साथ बदसलूकी करता था। जब वह उसका विरोध करती थी तो वह उसके साथ मारपीट करता था।

हथौड़े मारकर की हत्या

वह शराब के नशे में उसके घर आया था। महिला ने शाहिद के सिर पर पहले पत्थर से वार किया, फिर चाकू और हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी।  युवती के सरेंडर करने के बाद पुलिस उसके घर पहुंची। जहां घर के अंदर एक कमरे में शाहिद का शव मिला। कमरे में चारों तरफ खून बिखरा मिला। पुलिस ने खून से सना पत्थर, चाकू और हथौड़ा भी बरामद किया है।

ये भी पढ़ेः- मेरी पत्नी ट्रांसजेंडर.., शख्स ने जांच के लिए दाखिल की याचिका, कोर्ट ने दिया ये जवाब

 

 

Tags

delhi crime newshammerhindi newsIncidentinkhabarkiller womanLive in Partner murder caseMukundpur area
विज्ञापन