• होम
  • राज्य
  • रातों रात दिल्ली LG ने ले लिया बड़ा फैसला, इस महिला IAS को बना दिया CM रेखा की सेक्रेटरी

रातों रात दिल्ली LG ने ले लिया बड़ा फैसला, इस महिला IAS को बना दिया CM रेखा की सेक्रेटरी

LG विनय सक्सेना ने सरकार में प्रशासनिक स्तर पर कई फेर बदल किए हैं। 5 IAS अफसरों के तबादले और नई नियुक्तियां की गई है।

inkhbar News
  • February 28, 2025 7:32 am Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

नई दिल्ली। दिल्ली के LG विनय सक्सेना ने सरकार में प्रशासनिक स्तर पर कई फेर बदल किए हैं। 5 IAS अफसरों के तबादले और नई नियुक्तियां की गई है। 2007 बैच के आईएएस अधिकारी अजीमुल हक को दिल्ली वक्फ बोर्ड का CEO बनाया गया है। इससे पहले वो इस कार्य को अतिरिक्त कार्यभार के तौर पर संभाल रहे थे लेकिन अब पूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आईएएस मधु रानी को सीएम रेखा का सचिव बनाया गया है।

कौन हैं मधु रानी

डॉ. मधु रानी तेवतिया 2008 बैच की IAS अधिकारी हैं। अब उन्हें मुख्यमंत्री रेखा के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आईएएस अधिकारी संदीप कुमार सिंह को सीएम का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। 2011 बैच के ही IAS रवि झा को सीएम रेखा का विशेष सचिव बनाया गया है। इस फेरबदल को प्रशासन में आम आदमी पार्टी के प्रभाव को कम करने के तौर पर देखा जा रहा है।

इन्हें भी मिली जिम्मेदारी

आपको बता दें कि मधु रानी तेवतिया और संदीप सिंह केंद्रीय डेपुटेशन पर थे लेकिन उन्हें वापस बुला कर सीएम का सचिव और विशेष सचिव बनाया गया है। 2014 बैच के IAS सचिन राणा अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी पद पर बने रहेंगे लेकिन साथ में वो दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य का भी अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद यह पहला प्रशासनिक फेर बदल है।

अब भाजपा की दिल्ली

दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। 8 फरवरी को आए रिजल्ट में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की और दिल्ली में अपनी सरकार बनाई। रेखा गुप्ता को सीएम बनाया गया। चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि आम आदमी पार्टी सिर्फ  22 सीटें मिली। कांग्रेस का लगातार तीसरी बार खाता नहीं खुला।