राज्य

दिल्ली : राजधानी दिल्ली में देर रात हुआ गैंगवार, दो की हत्या

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में दो बदमाशों के गैंग के बीच हुई आपसी रंजिश में दो लोगों की हत्या हो गई। इस गैंगवार में एक पक्ष के दो बदमाशों की मौत हो गयी वही दूसरे पक्ष का एक बदमाश बुरी तरह जख़्मी हो गया। जख्मी बदमाश को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदमाशों की पहचान

बताया जा रहा है की यह अशोक विहार और भलस्वा डेयरी के जाने माने बदमाश हैं। इन बदमाशों पर कई मामले पुलिस में दर्ज़ हैं। बताया जा रहा है की मरने वाले रघु और भूरा नाम के व्यक्ति थे। वहीं घायल की पहचान डब्लू के रूप में हुई है। लोगो का कहना है की काफी समय से इन इलाको में यह लोग अपनी दबंगई की वजह से काफी चर्चा में है।

क्या है मामला

बताया जा रहा है की रघु और भूरा रात में डब्लू से बात-चीत करने आये थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहा सुनी हो गई ,उसी बीच रघु और भूरा ने डब्लू पर चाकू मार कर हमला कर दिया। दोनों बदमाशों के हमला कर के भागने के दौरान दूसरे गैंग के बदमाशों ने एक को गोली मार दी तथा दूसरे की चाकू मार कर उसको मौत के घाट उतार दिया। पुलिस इस मामले की तहक़ीक़ात कर रही है। वही एक को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है, और उससे पूछताछ जारी है।

Arpit Shukla

पत्रकारिता में 2 वर्ष का अनुभव। राजनीति, खेल और साहित्य में रुचि। twitter- @JournoArpit

Recent Posts

दिल्ली के कई हिस्सों में छाया कोहरा, अमेरिका ने पाकिस्तान पर लगाए प्रतिबंध

मुंबई में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया. जिसमें भारतीय नौसेना की स्पीड बोट…

1 minute ago

प्रियंका गांधी से लेकर अनुराग ठाकुर तक, वन नेशन वन इलेक्शन की JPC कमेटी में होंगे ये 31 दिग्गज

संसद में एक राष्ट्र, एक चुनाव विधेयक पर चर्चा हुई। इसके लिए 31 सदस्यीय जेपीसी…

2 minutes ago

दिल्ली में कमल खिलाएंगे BJP के दिग्गज नेता, पार्टी ने किया इलेक्शन कमेटी का ऐलान

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा…

31 minutes ago

ड्रैगन हुआ ताकतवर, 600 परमाणु बम ने बढ़ाई भारत-अमेरिका की चिंता, 2030 तक के आंकड़े खतरनाक!

अमेरिकी रक्षा विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह वृद्धि 2020 की तुलना…

1 hour ago

वेब सीरीज आश्रम 4 पर बड़ा अपडेट, OTT पर इस दिन होगी रिलीज

प्रकाश झा द्वारा निर्देशित वेब सीरीज आश्रम 2020 में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नजर…

10 hours ago