Inkhabar logo
Google News
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की तबियत खराब, यमुना नदी में लगाई थी डुबकी

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की तबियत खराब, यमुना नदी में लगाई थी डुबकी

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुजली और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद सचदेवा को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सचदेवा ने दो दिन पहले यमुना की सफाई में कथित विफलता को उजागर करने के लिए नदी में डुबकी लगाई थी।

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सचदेवा गुरुवार को यमुना के किनारे छठ घाट पर पहुंचे थे। जहां, उन्होंने यमुना में डुबकी भी लगाई और दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए 2025 तक नदी की सफाई के अपने वादे को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। यमुना में डुबकी लगाने के बाद उनके शरीर पर चकत्ते पड़ गए और सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हुई। खुजली और सांस लेने में तकलीफ के बाद भर्ती कराया गया शुरुआत में डॉक्टरों ने उनकी जांच की और फिर उन्हें तीन दिन की दवा दी।

खुजली और सांस की तकलीफ की शिकायत

अब खुजली और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। दिल्ली भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सचदेवा को पहले कभी ऐसी समस्या नहीं हुई। पर्यावरण मंत्री बोले- ड्रामेबाजी से नदी साफ नहीं होगी दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सचदेवा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को अब समझ लेना चाहिए कि उनके ड्रामेबाजी से नदी साफ नहीं होगी।

यमुना नदी से माफी मांगी

यमुना में डुबकी लगाने से पहले सचदेवा ने यमुना नदी से माफी मांगी और वादा किया कि अगर अगले साल दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा जीतती है तो उनकी पार्टी यमुना के पुनरुद्धार के लिए अलग प्राधिकरण बनाएगी। दिवाली के बाद है छठ पर्व दिल्ली में यमुना की सफाई शुरू से ही बड़ा मुद्दा रहा है। विपक्षी दल इसके लिए सत्ताधारी पार्टी को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं। दिवाली के बाद छठ पर्व है, इसलिए यह मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। भाजपा आरोप लगाती रहती है कि नदी की सफाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें :

बिहार में दिवाली और छठ पर इतने दिन स्कूल बंद, शिक्षा विभाग ने दी जानकारी

यूपी विधायक पर मंडरा रहा है खतरा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अरेस्ट शूटरों का बड़ा खुलासा

 

 

Tags

bjp presidentinkahbarinkahbar hindiVirendra Sachdeva
विज्ञापन