Inkhabar logo
Google News
दलित, ओबीसी और जाट… नायब सैनी ने अपनी नई कैबिनेट में सबको साध लिया!

दलित, ओबीसी और जाट… नायब सैनी ने अपनी नई कैबिनेट में सबको साध लिया!

चंडीगढ़। हरियाणा में बंपर जीत के बाद भाजपा सरकार का गठन हो गया है। पीएम मोदी की मौजूदगी में नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली। सैनी की नई कैबिनेट में न सिर्फ जातीय बल्कि आधी आबादी का भी ख्याल रखा गया है।

जातीय समीकरण का पूरा ध्यान

सीएम सैनी के साथ जिन 13 मंत्रियों ने शपथ ली उसमें 5 OBC, दो जाट, दो ब्राह्मण और दो SC हैं। साथ ही राजपूत, वैश्य और पंजाबी बिरादरी से एक-एक मंत्री बनाया गया है। मंत्रियों में श्याम सिंह राणा, महिपाल ढांडा, अनिल विज, अरविंद शर्मा, रणबीर सिंह गंगवा, श्रुति चौधरी, आरती राव, राव नरबीर सिंह, विपुल गोयल, राजेश नागर गुर्जर, कृष्ण लाल पंवार, कृष्ण कुमार बेदी और गौरव गौतम शामिल हैं।

ये बने पहली बार मंत्री

सैनी कैबिनेट में अरविंद शर्मा, आरती राव, श्रुति चौधरी, श्याम सिंह राणा और गौरव गौतम पहली बार मंत्री बनाए गए हैं। श्याम सिंह राणा राजपूत वर्ग से आते हैं। विपुल गोयल बनिया वर्ग से हैं, सीएम सैनी, राव नरबीर सिंह, रणबीर सिंह गंगवा, आरती राव और राजेश नागर ओबीसी वर्ग से आते हैं। दो दलित नेताओं में कृष्ण लाल पंवार और कृष्ण कुमार बेदी का नाम है। जाट वर्ग से श्रुति चौधरी और महिपाल ढांडा मंत्री बने हैं।

 

हरियाणा के नए सीएम सैनी को योगी ने दी बधाई, तारीफ में कह दी ये ऐसी बात खुश हो जाएंगे नायब

Tags

CM Nayab Singh Saini Oath Liveharyana new cmHaryana Oath Ceremony Live UpdateNayab Saini Taking oath CeremonyNayab Singh Saini Oath Ceremony
विज्ञापन