September 27, 2024
  • होम
  • राज्य
  • दिल्ली में वाहन चोरी पर कसेगा शिकंजा, जानिए दिल्ली पुलिस का नया प्लान
दिल्ली में वाहन चोरी पर कसेगा शिकंजा, जानिए दिल्ली पुलिस का नया प्लान

दिल्ली में वाहन चोरी पर कसेगा शिकंजा, जानिए दिल्ली पुलिस का नया प्लान

  • WRITTEN BY: Anjali Singh
  • LAST UPDATED : July 10, 2024, 5:25 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली में वाहन चोरियों की बेतहाशा बढ़ती वारदातों को रोकने के लिए पश्चिमी जिला पुलिस ने एक अनोखे अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और पुलिस के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाना है।

5 पीएम अभियान: पुलिस का नया तरीका

डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर ने इस खास अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, इस अभियान का नाम 5 PM (पुलिस, पब्लिक, प्रहरी, प्रीवेंटिव, मेकैनिज्म) रखा गया है। जिन इलाकों में वाहन चोरियों की वारदातें ज्यादा हो रही हैं, उन्हें चिन्हित करके वहां पर 5 पीएम अभियान चलाया जाता है। इस अभियान के तहत पुलिस और पब्लिक मिलकर वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने का प्रयास करते हैं।

घरों के डोर बेल बजाकर जागरूकता अभियान

इस अभियान के तहत सुबह से शाम तक पुलिसकर्मी फुट पेट्रोलिंग करते हैं। इस दौरान, खुली मिली स्कूटी, बाइक आदि को उठाकर थाने में जमा करा दिया जाता है। इसके साथ ही, पुलिसकर्मी लोगों के घरों के डोर बेल बजाकर उन्हें जागरूक करते हैं और बताते हैं कि अपनी गाड़ी की सुरक्षा के लिए उसे लॉक रखें, रात में जंजीर लगाकर रखें और गाड़ी में गियर लॉक लगाएं।

नुक्कड़ नाटक से सतर्कता

इस अभियान के हिस्से के रूप में शाम में 4 से 6 पार्कों में अलग-अलग जगह पर नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को इकट्ठा किया जाता है। वहां उन्हें इस अभियान के बारे में बताया जाता है और फिर उन्हीं लोगों को साथ लेकर पुलिसकर्मी पेट्रोलिंग करते हुए गलियों में भी लोगों को जागरूक करते हैं।

कम्युनिटी पुलिसिंग का सकारात्मक परिणाम

एडिशनल डीसीपी राजा बांठिया की देखरेख में कम्युनिटी कमेटी सेल के इंचार्ज मनीष मधुकर की टीम जिले में इस अभियान के तहत चिह्नित इलाकों में कम्युनिटी पुलिसिंग कर रही है। इसके तहत मैसेज के जरिए लोगों को इस अभियान को लेकर जागरूक बनाया जा रहा है। अब तक 5500 लोगों से पुलिस टीम वन टू वन मिल चुकी है और इसका काफी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। जिले में वाहन चोरियों की वारदातों में 90 फीसदी तक की कमी आयी है।

पश्चिमी जिला पुलिस का यह अनोखा अभियान लोगों में जागरूकता फैलाने और वाहन चोरियों की वारदातों को कम करने में काफी सफल साबित हो रहा है। पुलिस और पब्लिक के संयुक्त प्रयासों से यह अभियान एक मिसाल बन रहा है।

 

ये भी पढ़ें: Video: बुलडोजर पर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, अनोखी शादी देखते रहे लोग

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन