• होम
  • राज्य
  • झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में 21 सीटों पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने जामताड़ा से इरफान अंसारी और रामगढ़ से ममता देवी को टिकट दिया है। जमशेदपुर से राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके अजय कुमार को […]

Jharkhand Congress
inkhbar News
  • October 22, 2024 7:06 am Asia/KolkataIST, Updated 6 months ago

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में 21 सीटों पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने जामताड़ा से इरफान अंसारी और रामगढ़ से ममता देवी को टिकट दिया है। जमशेदपुर से राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके अजय कुमार को उम्मीदवार बनाया है। महगामा से दीपिका पांडे सिंह और झरिया से पूर्णिमा नीरज सिंह को टिकट दिया है।

यहां देखें 21 उम्मीदवारों की लिस्ट–

https://x.com/IYCJharkhand/status/1848496636604953034?t=-MLVcKDjrhrheViHtV_qYA&s=19

दो फेज में वोटिंग

 

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर 13 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होगी। अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके अंतर्गत पहले चरण के लिए 25 अक्टूबर तक कैंडिडेट नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 28 अक्टूबर को पर्चे की स्क्रूटनी होगी और 30 अक्टूबर तक कैंडिडेट्स अपना नाम वापस ले सकते हैं। दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान है। 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी और 29 अक्टूबर तक उम्मीदवार पर्चा दाखिल कर सकते हैं। रिजल्ट 23 नवंबर को घोषित की जाएगी।

81 सीटों पर चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव में कुल 81 सीटों पर वोटिंग होनी है। इनमें से 44 अनारक्षित, 28 ST और 9 SC कैंडिडेट के लिए सुरक्षित सीटें हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कुल 2.6 करोड़ वोटर्स हैं। इनमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। 2024 विधानसभा चुनाव में 11.84 लाख युवा वोटर्स पहली बार वोट डालेंगे। पहले फेज में 43 और दूसरे फेज में 38 सीटों पर चुनाव होंगे।