September 20, 2024
  • होम
  • राम मंदिर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में कांग्रेस, इस बड़े नेता के दावे से यूपी में हड़कंप

राम मंदिर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में कांग्रेस, इस बड़े नेता के दावे से यूपी में हड़कंप

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : September 16, 2024, 2:20 pm IST

लखनऊ। दिल्ली के पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के दलित नेता उदित राज के एक बयान पर हड़कंप मच गया है। दरअसल उदित राज ने विवादित बयान देते हुए राम मंदिर पर बुलडोजर चलाने की बात कह दी है। अयोध्या में एक लड़की के साथ हुए गैंगरेप को लेकर उदित राज ने यह विवादित टिप्पणी की। उदित राज के सोशल मीडिया पोस्ट पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।

राम मंदिर पर चलेगा बुलडोजर

बता दें कि पूर्व कांग्रेस सांसद उदित राज ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि अयोध्या में राम मंदिर में सफाईकर्मी के रूप में काम करने वाली युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। क्या राम मंदिर पर भी बुलडोज़र चलेगा? कांग्रेस नेता के इस पोस्ट पर यूजर्स भड़क गए हैं और उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग की गई है। एक यूजर ने अयोध्या पुलिस को टैग करते हुए लिखा है कि कांग्रेस नेता के खिलाफ फेक न्यूज़ फैलाने के जुर्म में उचित कार्रवाई हो। यह लोगों की भावना को भड़काने का काम कर रहा है।

फैलाई जा रही फेक न्यूज़

बता दें कि अयोध्या पुलिस ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाई जा रही है। अयोध्या पुलिस दुष्कर्म की घटना के संबंध में भ्रामक खबरें का खंडन करती है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में कहा कि वह अपने परिचित के साथ अलग-अलग तारीख में अलग-अलग जगहों पर गई थी। तभी उसके साथियों ने साथ दुराचार किया। घटना का राम मंदिर से कोई संबंध नहीं है।

 

दिल्ली को नया CM मिल गया! केजरीवाल ने एक चाल से मोदी-राहुल को लपेट लिया

PM मोदी से अलग होने के बाद इस घर में रहती हैं जशोदाबेन, आखिर कैसे करती हैं गुजारा?

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन