• होम
  • राज्य
  • कश्मीर और लद्दाख में शीतलहर का कहर, 4 डिग्री तक पहुंचा तापमान

कश्मीर और लद्दाख में शीतलहर का कहर, 4 डिग्री तक पहुंचा तापमान

कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस और कोकरनाग में शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार ठंड के कारण जनजीवन ठहर सा गया है। वहीं लद्दाख में भी हालात बेहद खराब हैं। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 13.2 डिग्री सेल्सियस और कारगिल में माइनस 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Jammu Kashmir Weather
inkhbar News
  • December 10, 2024 5:52 pm Asia/KolkataIST, Updated 4 months ago

श्रीनगर: कश्मीर घाटी और लद्दाख में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है. वहीं श्रीनगर समेत अधिकांश क्षेत्रों में इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। घाटी और लद्दाख में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के नीचे पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन का तापमान भी सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया।

पर्यटन में स्थलों ठंड का असर

मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि शोपियां में यह पारा शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। पर्यटन स्थलों पर ठंड का प्रभाव और ज्यादा है। बता दें गुलमर्ग में तापमान शून्य से 9.1 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि सोनमर्ग में सबसे कम शून्य से 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस और काजीगुंड में शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

जोजिला में माइनस में पहुंचा तापमान

लद्दाख में भी हालात बेहद खराब हैं। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 13.2 डिग्री सेल्सियस और कारगिल में माइनस 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दुनिया के सबसे ठंडे स्थानों में शामिल द्रास में पारा शून्य से 16.8 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। वहीं जोजिला ने माइनस 21.0 डिग्री सेल्सियस के साथ इस क्षेत्र में सबसे ठंडा स्थान होने का रिकॉर्ड बनाया।

कोकरनाग में तापमान 4 डिग्री से नीचे

कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस और कोकरनाग में शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार ठंड के कारण जनजीवन ठहर सा गया है। पानी जमने और ठंडी हवाओं के चलते लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। मौसम विभाग ने अगले दस दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है। वहीं बढ़ती ठंड के साथ लोग हीटर, गर्म कपड़ों और पारंपरिक साधनों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन बर्फीली हवाओं ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इसके चलते प्रशासन से लोगों ने राहत उपायों की मांग की है।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में घटी बड़ी सड़क दुर्घटना, 2 लोगों की गई जान