September 28, 2024
  • होम
  • राज्य
  • Delhi Weather: दिल्ली में ठंड का सितम जारी, 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान
Delhi Weather:  दिल्ली में ठंड का सितम जारी, 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

Delhi Weather: दिल्ली में ठंड का सितम जारी, 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। घने कोहरे और शीतलहर के कारण दिल्ली की सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है। दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।

ठंड से ठिठुर रहे हैं लोग

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके भीषण शीतलहर के चपेट में है। लगातार पिछले कुछ दिनों से चल रही शीतलहर के कारण यहां पर लोगों की ठिठुरन बढ़ गई है। यहां का न्यूनतम तापमान भारत के हिल स्टेशनों के तापमान से भी नीचे चला गया है। यहां के आयानगर इलाके में पिछले दिन न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री दर्ज किया गया, हालांकि वेदर को लेकर मानक माने जाने वाले सफदरगंज के केंद्र में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

देश में मौसम का हाल

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। वहीं अगले पांच दिनों तक मौसम का ऐसा ही रहने अनुमान है। झारखंड में कक्षा 1 से 5वीं कक्षा तक के स्कूली बच्चों के विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। वहीं यूपी की राजधानी में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम जारी है। अगर बात जम्मू कश्मीर की करें तो यहां पर बर्फबारी के आसार बने हुए हैं, जो शनिवार को देखने को मिल सकती है। बता दें कि अगले 1 दिन तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों पर बहुत ही घने कोहरे होने की स्थिति होगी। हालांकि इसके बाद जरूर इससे कुछ राहत मिलेगी। अगर बात पिछले 24 घंटे के मौसम की करें तो उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री से 5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

शीतलहर से मिलेगी राहत

बीते कुछ सप्ताह से उत्तर भारत के राज्यों में भीषण शीतलहर देखने को मिल रही है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों को कहना है कि आगे आने वाले कुछ दिनों में शीतलहर की तीव्रता कम होने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आगे आने वाले 24 घंटे के बाद भारत के उत्तर-पश्चिम राज्यों में शीतलहर, ठंड और घने कोहरे में कुछ कमी आएगी।

Weather Update: उत्तर भारत में शीतलहर जारी, आगे मिल सकती है राहत

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

दीपिका ने कहा- मैं रणबीर को कंडोम गिफ्ट करना चाहूंगी, क्योंकि वह हर लड़की के…
इस फेमस एक्ट्रेस को लेकर रातभर होटल में रहे युवराज, उसकी गुलाबी…और शर्मसार हो गए क्रिकेटर
इंडिया आउट का नारा देने वाले मुइज्जू की अकड़ हुई ढीली, भारत विरोधी एजेंडा पर कही बड़ी बात
पेशाब करने पर मिल सकता है 40 साल पुराना ख़जाना, चौंकिए मत, इस शख्स के साथ हुआ है कुछ ऐसा
42 साल के हुए रॉकस्टार रणवीर कपूर, जानिए उनकी नेट वर्थ और कुछ सीक्रेट बातें
मोहम्मद यूनुस ने कराया हिंदूओं का कत्लेआम, वो आतंकी…,UN हेटक्वार्टर के बाहर लगे जमकर नारे
ईरान-इराक दुनिया के लिए श्राप, UN में ऐसे गरजे नेतन्याहू मिडिल ईस्ट बिलबिलाया
विज्ञापन
विज्ञापन