September 8, 2024
  • होम
  • UP Nikay Election: सीएम योगी का माफिया मुख्तार पर तंज- 'जो कानून व्यवस्था को व्हील चेयर…..'

UP Nikay Election: सीएम योगी का माफिया मुख्तार पर तंज- 'जो कानून व्यवस्था को व्हील चेयर…..'

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ इस समय यूपी निकाय चुनाव के मद्देनजर लगातार रैली कर रहे हैं और जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने माफिया मुख्तार अहमद पर निशाना साधा है।

निकाय चुनाव के मद्देनजर सीएम योगी की रैली

सीएम योगी यूपी निकाय चुनाव के मद्देनजर इस समय ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो एक समय कानून व्यवस्था को व्हील चेयर पर लाते थे, आज वो खुद व्हील चेयर पर आ रहे हैं। सीएम योगी का इशारा माफिया मुख्तार अहमद की तरफ था। दरअसल अदालत में पेशी के दौरान मुख्तार अहमद एक बार व्हील चेयर पर नजर आया था।

दो चरण में होगें निकाय चुनाव के लिए मतदान

बता दें यूपी निकाय चुनाव में 2 चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 4 मई यानी कल वहीं दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा। वहीं इसके लिए मतगणना की प्रक्रिया 13 मई को की जाएगी।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन