पुरी: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और इसे अपने लिए सौभाग्य का क्षण बताया। उन्होंने प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और दिल्ली की प्रगति का मार्ग सदा स्पष्ट बना रहे। साथ ही, उन्होंने कहा कि सभी मिलकर विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए कार्य शुरू कर रहे हैं।

भाजपा ने 27 साल बाद बनाई सरकार

हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी महज 22 सीटें ही हासिल कर सकी। कांग्रेस एक बार फिर खाता खोलने में विफल रही। इस जीत के साथ भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाई, रेखा गुप्ता चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं।

यह भी पढ़ें- 

म्यांमार जैसा ताकतवर भूकंप नहीं सह पाएगा भारत, तबाह हो जायेंगे ये शहर, मौत का मचेगा तांडव