CM आतिशी समेत 5 मंत्रियों के बीच विभागों को बंटवारा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। आतिशी दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बन गईं हैं। LG हाउस में उन्होंने अपने नए कैबिनेट के साथ शपथ ली। 43 साल की आतिशी मार्लेना ​​​​​दिल्ली की सबसे युवा और तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। आतिशी के साथ-साथ 5 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। उनके बीच विभागों का बंटवारा हो गया है. यहां देखें उन्हें कौन सी जिम्मेदारी मिली है-

Delhi govt portfolio allocation | CM Atishi will head the 13 existing departments (that she had, earlier) including Education, Finance, Power, Water. Saurabh Bharadwaj will take charge of eight departments including Health, Urban Development and Social Welfare. Gopal Rai will… pic.twitter.com/EXhThhi9Jm

— ANI (@ANI) September 21, 2024

 

कौन हैं आतिशी मार्लेना

आतिशी दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और त्रिप्ता वाही की बेटी हैं। उनकी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से हुई। इसके बाद सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन और ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय से शेवनिंग छात्रवृत्ति पर मास्टर किया। शैक्षिक अनुसंधान में रोड्स स्कॉलर के रूप में आतिशी ने ऑक्सफोर्ड से अपनी दूसरी मास्टर डिग्री ली।

अरविंद केजरीवाल को है भरोसा

दिल्ली की शिक्षा मंत्री बनने से पहले आतिशी ने जुलाई 2015 से अप्रैल 2018 तक डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के सलाहकार के रूप में काम किया। इसके आलावा दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने के कई पालिसी पर भी काम किया है। 2019 लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली से आप की प्रत्याशी बनी लेकिन गौतम गंभीर से 4.77 लाख मतों से हार का सामना करना पड़ा। फिर 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी को 11 हजार वोटों से हराया। आतिशी अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद लोगों में से आती हैं।

 

आज से दिल्ली में आतिशी का राज, दिल्ली को मिली तीसरी महिला मुख्यमंत्री

Tags

CM AtishieducationfinanceMinisters
विज्ञापन