• होम
  • राज्य
  • बच्चे की बदली किस्मत, कूड़े के ढेर में जन्मा बना अमेरिका के CEO का बेटा

बच्चे की बदली किस्मत, कूड़े के ढेर में जन्मा बना अमेरिका के CEO का बेटा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन साल पहले कूड़े के ढेर में मिला एक बच्चा अब अपनी नई जिंदगी की शुरुआत अमेरिका में करेगा। तीन साल पहले विवेक एक नवजात था, जब उसे कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया था। लेकिन उसकी किस्मत ने उसके लिए कुछ और ही तय कर रखा था.

Lucknow child, Uttar Pradesh, america ceo
inkhbar News
  • January 7, 2025 4:01 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन साल पहले कूड़े के ढेर में मिला एक बच्चा अब अपनी नई जिंदगी की शुरुआत अमेरिका में करेगा। यह बच्चा, जिसे स्थानीय प्रशासन ने विवेक नाम दिया है, उसको अमेरिका की एक बड़ी कंपनी के सीईओ और उनकी पत्नी ने गोद लिया है। गोद लेने की सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और अब बच्चे का पासपोर्ट बनवाने का काम जारी है। पासपोर्ट बनने के बाद, विवेक जल्द ही अमेरिका रवाना होगा, जहां उसका बेहतर भविष्य इंतजार कर रहा है।

कूड़े के ढेर से शुरू हुई कहानी

तीन साल पहले विवेक एक नवजात था, जब उसे कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया था। लेकिन उसकी किस्मत ने उसके लिए कुछ और ही तय कर रखा था। उसे कूड़े के ढेर से बचाकर शिशु संरक्षण गृह लाया गया, जहां उसकी परवरिश हुई। अधिकारियों के अनुसार, विवेक को गोद लेने के लिए अमेरिका के एक दंपति ने आवेदन किया था। गोद लेने वाले पिता अमेरिका में एक बड़ी कंपनी के सीईओ हैं। वहीं उन्होंने अपनी पत्नी के साथ लखनऊ का कई बार दौरा किया और विवेक के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद उन्होंने विवेक को गोद लेने का निर्णय लिया।

कानूनी प्रक्रिया पूरी

पिछले सप्ताह एडीएम कार्यालय में हुई सुनवाई के बाद गोद लेने की प्रक्रिया को मंजूरी दी गई। अमेरिकी दंपति ने भी इस दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अब विवेक का पासपोर्ट बन रहा है और पासपोर्ट बनते ही वह सात समंदर पार अपनी नई जिंदगी शुरू करने के लिए तैयार होगा। अमेरिकी दंपति ने कहा उनके इस कदम के पीछे दो कारण है. पहला, बेसहारा विवेक को परिवार मिलेगा और दूसरा, उनके बेटे को एक भाई। विवेक के आने से उनका परिवार और भी खुशहाल होगा।

ये भी पढ़ें: सोने से पहले न करें ये काम, वरना आपके जीवन में बढ़ सकती हैं मुसीबतें