September 8, 2024
  • होम
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना,कहा-क्या प्रियंका गांधी दिग्विजय सिंह के बयान का समर्थन करती हैं?

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना,कहा-क्या प्रियंका गांधी दिग्विजय सिंह के बयान का समर्थन करती हैं?

  • WRITTEN BY: Anil
  • LAST UPDATED : October 12, 2023, 6:35 pm IST

भोपाल : मध्यप्रदेश के भोपाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है।

इस दौरान उन्होंने पूछा कि क्या प्रियंका गांधी दिग्विजय सिंह के बयान का समर्थन करती हैं ?शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी के नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंहमुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आगे कहा कि जब भी पीएफआई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आगे कहा कि जब भी पीएफआई पर कार्यवाई होती है, तो दिग्विजय सिंह उसका विरोध क्यों करते हैं।

सीएम शिवराज सिंह ने प्रियंका गांधी से किए सवाल

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी गुरूवार के दिन चुनावी रैली करने के लिए मध्यप्रदेश के मंडला पहुंची थीं। जहां प्रियंका गांधी की रैली से कुछ देर पहले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन पर निशाना साधते हुए सवालों की बौछार कर दी।

इस दौरान सीएम शिवराज सिंह ने पीएफआई को एक आतंकवाादी संगठन बताया। जब उस पर एनआईए की जांच होती है तो कांग्रेस उनका विरोध कर रही है?क्या कांग्रेस आतंकी संगठन का समर्थन करती है?

पीएफआई संगठन आतंकवादी गतिविधियों में होता है शामिल

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि पीएफआई टेरर फंडिग करती है। उन्होंने इस दौरान इस बात का खुलासा किया कि पीएफआई संगठन आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होता है। उन्होंने आगे कहा यह संगठन देश की सुरक्षा का सबसे बड़ा दुश्मन हैं ।

आखिर इस तरह का संगठन क्या दर्शाता है? इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूछा कि आतंकवादियों को महिमामंडित करने पर क्या आप सहमत हैं? उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को इस बात का जवाब देना होगा कि वह दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत है या नहीं।

कमलनाथ ने की थी 1000 रुपये की धनराशी देना बंद

इसके बाद भी शिवराज सिंह ने काग्रेंस पर निशाना साधते हुए आदिवासियों को दी जा रही सुविधाओं को लेकर प्रियंका गांधी से सवाल किया है। उन्होंने आगे कहा कि इस दौरान आप मंडला में हैं, यह आदिवासी जिला है।

उन्होंने पूछा कि कमलनाथ की सरकार ने मध्यप्रदेश के बैगा, भारिया, सहारिया जाति की पिछड़ी बहनों को 1000 रुपये की धानराशी देना क्यों बंद कर दिया था?हमारी आदिवासी बहने इस बात का जबाब मांग रही हैं?

ALSO READ

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन