CG Board Topper: कपड़े सिलने वाले की बेटी सिमरन ने 10वीं में किया टॉप, CM साय ने दी बधाई

Board Result 2024: छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थी अपना परिणाम cgbse.nic.in, cg.results.nic.in और results.cg.nic.in पर चेक कर सकते हैं। दसवीं में जशपुर की आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा सिमरन शब्बा ने पूरे राज्य में टॉप किया है। सिमरन को 99.50% मार्क्स मिले हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद से सिमरन के घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। सब बधाई देने आ रहे हैं।

बेटी की उपलब्धि पर मां-बाप खुश

सिमरन के पिता मो. शाहिद अंसारी कपड़े सिलने का काम करते हैं। सिमरन 2 भाई बहन है। बेटी की इतनी बड़ी उपलब्धि पर घरवाले बेहद खुश हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिमरन शब्बा को टॉप करने पर बधाई दी है। मालूम हो कि सीजी बोर्ड 10वीं में 75 फीसदी जबकि 12वीं में 50% स्टूडेंट्स ने सफलता पाई है। 12वीं में महक अग्रवाल ने टॉप किया है।

इतने बच्चों को आई कंपार्टमेंट

बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में 19 हजार और 12वीं में 22 हजार बच्चों की कंपार्टमेंट आई है। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। 10वीं में 79 परसेंट लड़कियां जबकि 71 परसेंट लड़के सफल रहे हैं। पिछले साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 10 मई को घोषित हुआ था। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का एग्जाम 2 मार्च से 21 मार्च और इंटर बोर्ड परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 23 मार्च तक किया गया था।

ये छात्र दे सकते हैं सप्लीमेंट्री परीक्षा

10वीं तथा 12वीं में जो स्टूडेंट्स एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं। उनको बोर्ड की तरफ से सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठने का मौका दिया जायेगा। वहीं 2 से अधिक विषयों में फेल छात्र फेल माने जाएंगे। ऐसे सभी छात्र को फिर से बोर्ड परीक्षा में शामिल होना होगा।

Board Results 2024: छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी, यहां करें चेक

Tags

Board Result 2024CG Board Topperछत्तीसगढ़सिमरन शब्बा
विज्ञापन