• होम
  • राज्य
  • माधवी लता के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, वोट डालने गई मुस्लिम महिलाओं का उठाया था बुर्का

माधवी लता के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, वोट डालने गई मुस्लिम महिलाओं का उठाया था बुर्का

Madhvi Lata: हैदराबाद से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी माधवी लता एक बार फिर से विवादों में आ गई हैं। दरअसल उनका आज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मुस्लिम महिला वोटर्स का बुर्का हटाकर उनकी ID चेक करती हुई नजर आ रही हैं। माधवी लता इस घटना की वजह से विवादों में […]

माधवी लता
inkhbar News
  • May 13, 2024 2:07 pm Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

Madhvi Lata: हैदराबाद से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी माधवी लता एक बार फिर से विवादों में आ गई हैं। दरअसल उनका आज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मुस्लिम महिला वोटर्स का बुर्का हटाकर उनकी ID चेक करती हुई नजर आ रही हैं। माधवी लता इस घटना की वजह से विवादों में घिर गईं हैं। जिसके बाद भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ मलकपेट पुलिस स्टेशन में IPC और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विवादों में आईं माधवी लता

माधवी लता का वायरल हो रहा है उसमें वो पोलिंग बूथों पर जाकर मुस्लिम महिला मतदाताओं का बुर्का हटाकर उनकी आईडी चेक करती हुई नजर आ रही। इस दौरान माधवी लता ने मुस्लिम महिला वोटर्स की वोटर आईडी चेक की और उनके बारे में जानकारी भी ली।

विवाद पर क्या बोलीं माधवी लता

माधवी लता ने इस विवाद पर कहा है कि मैं एक उम्मीदवार हूं। कानून के अनुसार प्रत्याशी को बिना फेसमास्क के ID कार्ड की जांच करने का अधिकार है। मैं एक पुरुष नहीं हूं बल्कि मैं एक महिला हूं। और मैंने बहुत विनम्रता के साथ, उनसे केवल अनुरोध किया है कि वो अपना वोटर ID दिखाएं। अगर कोई इसे बड़ा मुद्दा बनाना चाहता है तो इसका मतलब हुआ कि वो लोग डरे हुए हैं।

 

Video: फिर से विवादों में माधवी लता, हैदराबाद में बुर्का हटवाकर चेक की वोटर ID