September 17, 2024
  • होम
  • बक्सर में बाढ़ का खतरा गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट पर

बक्सर में बाढ़ का खतरा गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट पर

  • WRITTEN BY: Anjali Singh
  • LAST UPDATED : August 9, 2024, 6:53 pm IST

बिहार: बक्सर जिले में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से दियारा इलाके में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गंगा का पानी खतरे के निशान को पार कर चुका है, जिससे इलाके के लोग डरे हुए हैं। जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए तैयारी कर ली है और सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगा का चेतावनी बिंदु 59.32 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 60.32 मीटर पर है। शुक्रवार दोपहर तक गंगा का जलस्तर 59.490 मीटर तक पहुंच गया है। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल पानी स्थिर है, लेकिन स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है।

Bihar Flood News: बिहार में गंगा का जल स्तर बढ़ने से दियारा के सात गावों  में बाढ़ का खतरा

प्रशासन की तैयारियां

डीएम अंशुल अग्रवाल और एसपी मनीष कुमार ने तटबंधों का निरीक्षण किया है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नाव परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। तटबंध किनारे बसे लोगों के लिए आश्रय स्थलों की व्यवस्था की गई है। साथ ही, मवेशियों के लिए चारा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन पूरी तरह से चौकस है और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर चुका है।

Bihar water level of Ganga river rising in Buxar flood Posibility in Diyara  areas ann | Bihar Flood: बक्सर के दियारा इलाके में बाढ़ का खतरा बढ़ा, खतरे  के निशान से ऊपर

लोगों से सतर्क रहने की अपील

गंगा नदी में घड़ियाल देखे गए हैं, जिसके कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे गंगा के किनारे न जाएं। बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी भी जारी की है। अगर किसी को कोई समस्या हो, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। गंगा नदी में घड़ियाल के दिखाई देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है और लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

इस समय बक्सर जिले के लोग बाढ़ के खतरे से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रशासन का कहना है कि वे पूरी तरह से तैयार हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्पर हैं।

 

ये भी पढ़ें: क्यों संसद में भड़क जाती हैं जया बच्चन जब कोई लेता है अमिताभ का नाम?

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन