Inkhabar logo
Google News
बीजेपी ने पुराने फॉर्मूले पर चलाई रणनीति, कांग्रेस का हरियाणा समेत 4 राज्यों में बिगड़ा खेल

बीजेपी ने पुराने फॉर्मूले पर चलाई रणनीति, कांग्रेस का हरियाणा समेत 4 राज्यों में बिगड़ा खेल

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे सभी को चौंका देने वाले रहे हैं। बीजेपी लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है, जबकि एग्जिट पोल ने कांग्रेस की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की थी। इस बार बीजेपी ने अमित शाह के पुराने फॉर्मूले का सहारा लिया, जिसने उन्हें जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

बीजेपी का इतिहास और एंटी इंकम्बेंसी का डर

हरियाणा में बीजेपी पिछले 10 साल से सत्ता में थी, जिससे एंटी इंकम्बेंसी का खतरा बढ़ गया था। ऐसे में कई मुद्दे थे जो बीजेपी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते थे। लेकिन चुनाव से 7 महीने पहले बीजेपी ने एक बड़ा फैसला लिया, जिसने कांग्रेस को चित्त कर दिया।

अचानक सीएम का बदलाव

बीजेपी ने चुनाव से 7 महीने पहले सीएम मनोहर लाल खट्टर को हटा दिया। 2019 में खट्टर के नेतृत्व में बीजेपी को बहुमत नहीं मिला था, हालांकि जेजेपी के समर्थन से सरकार बनी थी। बीजेपी 2024 के चुनावों में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी, इसलिए नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री बनाया गया। चुनावी नतीजों से साफ है कि जनता ने सैनी पर भरोसा जताया।

चार राज्यों में सफल रहा फॉर्मूला

बीजेपी का यह फॉर्मूला नया नहीं है। उन्होंने पहले भी कई राज्यों में ऐसा किया है, जो सफल रहा है।

| राज्य        |    हटाए गए CM     |   नए CM         |        चुनाव        |    सत्ता में आए  
|———–|———————|—————–|—————–|——————
| गुजरात    |  विजय रुपाणी       |  भूपेंद्र पटेल       | दिसंबर 2022  | पटेल वापस सत्ता में आए
| उत्तराखंड | तीरथ सिंह रावत   |  पुष्कर सिंह धामी | फरवरी 2022   | धामी सत्ता में आए
| त्रिपुरा       |  बिप्लब देव           |  मणिक साहा     | फरवरी 2023   | साहा सत्ता में आए
| हरियाणा   |  मनोहर लाल खट्टर | नायब सिंह सैनी   | अक्टूबर 2024  | बीजेपी की सरकार के रुझान

बीजेपी ने समय पर सीएम बदलकर और नए चेहरे के साथ चुनाव लड़कर एक सफल रणनीति अपनाई। यह फॉर्मूला उन्हें चार राज्यों में सफल साबित हुआ है, और हरियाणा में भी इसका असर साफ दिख रहा है। इस प्रकार, बीजेपी ने अपनी राजनीतिक चालें चलकर कांग्रेस के खेल को बिगाड़ दिया।

 

ये भी पढ़ें: देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने हरियाणा चुनाव में मारी बाजी

ये भी पढ़ें: डूब रहा हैं हरियाणा का बादशाह, इतिहास रचने जा रही बीजेपी

Tags

Amit ShahbjpcongressharyanaHaryana Assembly ElectionHaryana Election 2024nayab singh saini
विज्ञापन