ममता पर गरजी बिहार की बेटी, नॉर्थईस्ट जलने वाले बयान पर कहा अपना राज्य संभल नहीं रहा…

पटना: बंगाल बंद वाले दिन ममता बनर्जी द्वारा दिए गए विवादित बयान पर सियासत भड़क गई है। असम से लेकर मणिपुर और अब बिहार में इसका भारी विरोध हो रहा है। दरअसल, ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर बंगाल जलेगा तो असम, झारखंड और बिहार भी प्रभावित होगा। इस पर लोजपा (आर) सांसद शांभवी चौधरी ने करारा जवाब देते हुए कहा कि अपने राज्य में कानून व्यवस्था संभालो।

बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नही

शांभवी चौधरी ने कहा ममता बनर्जी बिहार के बारे में बोलने वाली कौन होती हैं? वह अपने राज्य में कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रही हैं और बिहार पर टिप्पणी कर रही हैं। उन्हें पहले अपने राज्य को देखना चाहिए। बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा। हमने सदन में भी आवाज उठाई कि टीएमसी शासित राज्य में महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। उनकी सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। इसके बावजूद वह इस पर बात करने की बजाय बिहार और यूपी की बात कर रही हैं। उन्हें अपने राज्य के लिए जवाब देना चाहिए। बिहार की चिंता करने की जरूरत नही।

बिहार में माचिस तो जला कर दिखाएं

इससे पहले बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी ममता बनर्जी के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजनीति की गाड़ी चलाने के लिए इन नेताओं का नैतिक पतन हो चुका है। जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया था, तब अलगाववादियों, देशद्रोहियों और कश्मीर के कुछ नेताओं ने कहा था कि इससे पूरा देश जलेगा। अब ममता बनर्जी इन्हीं लोगों की भाषा बोल रही हैं। बिहार को कोई नहीं जला पाएगा। ममता बनर्जी बिहार में माचिस तो जला कर दिखाएं।

ये भी पढ़े-नीला या हरा, पीड़िता की बेडशीट का रंग बदला ? कोलकाता रेप हत्याकांड में एक और मिस्ट्री पर क्या बोली पुलिस

महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, गुजरात में भारी बारिश से चक्रवाती तूफान का खतरा

Tags

bihar newshindi newsinkhabarMamata BanerjeeShambhavi Choudharywest bengal
विज्ञापन