पटना। बिहार के मुंगेर में शुक्रवार को ASI संतोष कुमार की हत्या कर दी गई। आज मुंगेर में पुलिसकर्मियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अंतिम श्रद्धांजलि दी। ASI संतोष कुमार नंदलालपुर गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक परिवार के विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे। उसी समय उन पर हमला किया गया था। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सिर पर 8 शार्प इंजरी

उनके सिर पर अपराधियों ने रॉड से कई वार किये। डॉक्टर का कहना है कि खोपड़ी की हड्डी तक तोड़ दी गई है। सिर में 8 शार्प इंजरी मिले हैं। मौके पर अभी भी खून के निशान मौजूद हैं। हमले के बाद ASI को 20 फीट तक घसीटा गया था। उन्हें गंभीर स्थिति में इलाज के लिए पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार की सुबह उनकी मौत की खबर सामने आई। मृतक संतोष कुमार सिंह कैमूर जिले के भभुआ थाना अंतर्गत पिपरिया गांव के निवासी थे।

सुलह कराना पड़ा महंगा

दरअसल 14 मार्च की रात डायल 112 पर सूचना मिली थी कि नंदलालपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसकी सूचना के बाद जमादार संतोष कुमार सिंह सुरक्षाबल के साथ मौके पर पहुंचे थे। जमादार दोनों पक्ष को समझने का प्रयास कर रहे थे कि इस बीच एक पक्ष के व्यक्ति ने उनके सिर पर कई बार हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

घटना के बाद जमादार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से देर रात गंभीर हालत होने पर उन्हें पारस अस्पताल ले जाया गया। पारस अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। मौत की खबर मिलते ही मुंगेर पुलिस में मातम पसर गया। इस मामले में रणवीर यादव समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 

नमाज पढ़कर लौट रहे मुस्लिमों को रास्ते में मिल गए हिंदू, देखते ही गले लग पड़े सब , Video देखकर उपद्रवियों को लगी मिर्ची