September 17, 2024
  • होम
  • बिहार: सासाराम हिंसा मामले पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व BJP जवाहर यादव को किया गिरफ्तार

बिहार: सासाराम हिंसा मामले पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व BJP जवाहर यादव को किया गिरफ्तार

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : April 29, 2023, 12:10 pm IST

सासाराम। बिहार के सासाराम में रामनवमी पर हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रोहतास पुलिस ने बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जवाहर प्रसाद को सासाराम में स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले को लेकर रोहतास एसपी कुछ ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

लश्करीगंज आवास से हुई गिरफ्तारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कल देर रात रोहतास पुलिस पूर्व बीजेपी विधायक के लश्करीगंज स्थित आवास पर पहुंची और बीजेपी नेता को गिरफ्तार किया। हालांकि, अभी तक जवाहर यादव के गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रोहतास एसपी जल्द ही प्रेस वार्ता कर इसे लेकर जानकारी देंगे।

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन