September 8, 2024
  • होम
  • उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर, INDIA गठबंधन ने बीजेपी को पिलाया पानी, 43 पर बढ़त

उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर, INDIA गठबंधन ने बीजेपी को पिलाया पानी, 43 पर बढ़त

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : June 4, 2024, 10:11 am IST

Lok Sabha Election 2024 Result: 7 चरणों में हुए लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। उत्तर प्रदेश के सभी सीटों पर भी रुझान आ रहे हैं। शुरूआती रुझान में INDIA गठबंधन ने एनडीए को पछाड़ दिया है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। इंडी गठबंधन 43 सीटों पर आगे है। उत्तर प्रदेश में NDA 34, इंडी गठबंधन 43 और 2 सीट पर निर्दलीय और 1 सीट पर बहुजन समाज पार्टी आगे चल रही है।

ये नेता पिछड़े-

स्मृति ईरानी पीछे चल रही है।
आदित्य यादव पीछे चल रहे हैं।
दिनेश लाल यादव पीछे चल रहे हैं।
अफजाल अंसारी पीछे चल रहे हैं।
कैराना से इकरा हसन पीछे चल रही है।
लखीमपुर खीर अजय मिश्र टेनी पीछे चल रहे हैं।

काउंटिंग जारी

लोकसभा की सभी 542 सीटों पर सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू है। सबसे पहले मतों की गणना पोस्टल बैलट से हो रही है फिर EVM खुलेंगे। 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 303 सीटें मिली थी जबकि NDA गठबंधन के हिस्से में 335 सीटें आई थी। 2014 लोकसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी को 282 और NDA गठबंधन को 336 सीटें मिली थी।

7 चरणों में हुआ था चुनाव

बता दें 2024 का लोकसभा चुनाव 7 फेज में संपन्न हुआ। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा 13 मई, पांचवां 20 मई, छठवां 25 मई और सातवां और आखिरी 1 जून को संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में 7 चरणों में मतदान हुआ था जबकि महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में पांच चरणों में वोट डाले गए थे।

 

फोन कॉल से दूरी, कमरे में किसी की भी नो एंट्री… जानें नतीजे वाले दिन क्या कर रहे हैं पीएम मोदी

Lok Sabha Election Result: मां सोनिया के घर पर नतीजे देख रहे हैं राहुल गांधी, जानें आज पूरे दिन क्या करेंगे

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन