Inkhabar logo
Google News
बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में बड़ा अपडेट, आरोपी को लुधियाना से किया गिरफ्तार

बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में बड़ा अपडेट, आरोपी को लुधियाना से किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस हत्याकांड में मुंबई क्राइम ब्रांच ने अनमोल बिश्नोई को वांटेड आरोपी बताया है। मुंबई पुलिस ने जांच के दौरान 32 वर्षीय सुजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सुजीत सिंह गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के संपर्क में था।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक दोनों बातचीत के लिए अलग-अलग ऐप का इस्तेमाल करते थे। पुलिस को उन अलग-अलग ऐप पर बनाए गए कई फर्जी अकाउंट की भी जानकारी मिली है। जांच के दौरान मुंबई क्राइम ब्रांच को पता चला कि सुजीत सिंह को बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश के बारे में पूरी जानकारी थी। वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के संपर्क में था।

आरोपी लुधियाना में छिपा था

वह अन्य आरोपियों को पैसे देने और हथियार मुहैया कराने में शामिल था। लुधियाना में छिपा था आरोपी सुजीत कथित तौर पर घटना से एक महीने पहले मुंबई से भाग गया था और बाद में लुधियाना में छिप गया था। यहां मुंबई और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने सुजीत को 4 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

मुंबई पुलिस को सौंपा गया

आपको बता दें कि शनिवार (26 अक्टूबर) को पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए जानकारी दी कि पंजाब पुलिस और मुंबई पुलिस के संयुक्त अभियान में सुजीत सुशील सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। गौरव यादव ने कहा, “मुंबई पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में वांछित सुजीत सुशील सिंह को गिरफ्तार किया है। वह मुंबई का रहने वाला है।”

हत्या की साजिश के बारे में पहले से जानता था

उन्होंने आगे कहा, “सुजीत हत्या की साजिश में शामिल था और एक अन्य आरोपी नितिन गौतम सप्रे ने उसे तीन दिन पहले बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश के बारे में जानकारी दी थी। उसने उसे उपकरण भी मुहैया कराए थे। मामले की जांच के लिए आरोपी को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।”

 

यह भी पढ़ें :

यूपी विधायक पर मंडरा रहा है खतरा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अरेस्ट शूटरों का बड़ा खुलासा

Tags

Baba SiddiqueBaba Siddique Friend Salman KhanBaba Siddiquiinkhabarinkhabar hindiNCP leader
विज्ञापन