• होम
  • राज्य
  • CM सैनी की सुरक्षा में बड़ी चूक! बंद था गेट..इतनी देर तक ढूंढते रह गए गार्ड, मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी थे साथ

CM सैनी की सुरक्षा में बड़ी चूक! बंद था गेट..इतनी देर तक ढूंढते रह गए गार्ड, मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी थे साथ

सीएम खट्टर और मंत्री सैनी की सुरक्षा में चूक हुई। पंजाब भवन का गेट बंद होने के कारण काफिला 15 मिनट तक रुका रहा। चंडीगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CM Saini Security Breach
inkhbar News
  • February 21, 2025 2:59 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। बुधवार रात पंजाब भवन के सामने का गेट बंद पाया गया, जिसके कारण केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री के काफिले को 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। 15 मिनट बाद पंजाब से गार्ड मिला और गेट खोला गया। चंडीगढ़ पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

15 मिनट तक बंद था गेट

दरअसल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अपने सहयोगी मोहित सोनी की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। नायब सैनी भी खट्टर को छोड़ने के लिए हरियाणा निवास जा रहे थे। इस दौरान मनोहर लाल खट्टर और नायब सैनी चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पहुंचे। देर रात जब मनोहर लाल खट्टर हरियाणा निवास में ठहरने के लिए निकले तो पंजाब भवन का गेट बंद मिला।  15 मिनट बाद पंजाब भवन के गार्ड को ढूंढ़कर गेट खुलवाया गया। चंडीगढ़ पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जिस स्थान पर मुख्यमंत्री का काफिला रुका, वह हाई सिक्योरिटी वाले सेंसिटिव क्षेत्र में आता है, क्योंकि चार साल पहले पानीपत से भाजपा विधायक की कार को यहीं आग लगा दी गई थी।

सीएम सैनी ने कया कहा

वहीं सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब भवन के पास काफिला इसलिए रुका था, क्योंकि वहां सुरक्षा को लेकर कुछ दिक्कत थी। हालांकि, तुरंत ही समस्या का समाधान कर दिया गया और इसके बाद पंजाब के सीएम ने वहां सुरक्षा बढ़ाने की बात भी कही है, ताकि कभी किसी को कोई दिक्कत न आए।

ये भी पढ़ेंः- CM बनते ही एक्शन मोड में आईं रेखा गुप्ता, आज PWD और जल बोर्ड के साथ करेंगी मीटिंग, इस बड़े मुद्दे का होगा समाधान

दिल्ली के नए कैबिनेट मंत्रियों की नेट वर्थ 100 करोड़ पार! जानें सबसे अमीर कौन