Karnataka Election: जेडीएस नेता कुमारस्वामी का बड़ा दावा, पार्टी में शामिल होंगे कांग्रेस के 15 नेता

बेंगलुरु। कर्नाटक में चुनावी हलचल काफी तेज हो गई है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नेता कई दावें कर रहे हैं। अब जनता दल (सेक्यूलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी के लगभग 15 नेता जेडीएस से जुड़ने वाले हैं। इस दौरान कुमारस्वामी ने ये भी कहा है कि पहले कांग्रेस जेडीएस को डुबाने के लिए विधायक को कांग्रेस ले गई थी, लेकिन अब 15 नेता जनता दल (सेक्यूलर) में शामिल होंगे।

जेडीएस की दूसरी लिस्ट होगी जारी

बता दें कि जनता दल (सेक्यूलर) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। अब कुमारस्वामी ने जानकारी दी है कि पार्टी सोमवार को अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी करेगी।

कांग्रेस ने इनको बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

चुनावी राज्य कर्नाटक में सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी को और तेज कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने अपने विधानसभा प्रत्याशियों की दो लिस्ट जारी कर दी है। इस बीच पार्टी ने बीएन चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं अगर डीके शिवकुमार की बात करें तो वो इस समय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद को संभाल रहे हैं। बता दें कि कर्नाटक में पार्टी ने कुल 5 कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसमें रामलिंगा रेड्डी, सलीम अहमद, सतीश जारकीहल्ली और ईश्वर खांद्रे का नाम शामिल है।

पार्टी ने मजबूत की अपनी स्थिति

गौरतलब है कि कर्नाटक में पार्टी ने कुल 5 कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसमें रामलिंगा रेड्डी, सलीम अहमद, सतीश जारकीहल्ली और ईश्वर खांद्रे का नाम शामिल है।

Tags

bjpcongresskarnatakakarnataka assembly electionkarnataka assembly election 2023karnataka assembly election exit pollkarnataka assembly electionskarnataka assembly elections 2023karnataka congressKarnataka ElectionKarnataka Election 2023Karnataka election datekarnataka election newskarnataka electionskarnataka elections 2023Karnataka newskarnataka politicskarnataka pollskarnataka polls 2023karnataka vidhan sabha election 2023
विज्ञापन