• होम
  • राज्य
  • ओमप्रकाश राजभर का बड़ा एक्शन, पार्टी की सभी कार्यकारिणी की भंग

ओमप्रकाश राजभर का बड़ा एक्शन, पार्टी की सभी कार्यकारिणी की भंग

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने पार्टी की सभी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। लोकसभा चुनाव में सुभासपा सिर्फ एक सीट पर चुनाव लड़ी थी और वह भी हार गई। घोसी लोकसभा सीट से ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर मैदान में थे। उन्हें सपा के राजीव राय […]

ओपी राजभर
inkhbar News
  • June 22, 2024 12:09 pm Asia/KolkataIST, Updated 9 months ago

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने पार्टी की सभी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। लोकसभा चुनाव में सुभासपा सिर्फ एक सीट पर चुनाव लड़ी थी और वह भी हार गई। घोसी लोकसभा सीट से ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर मैदान में थे। उन्हें सपा के राजीव राय ने हरा दिया।

चुनाव में हार के बाद फैसला

चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी ने लगातार समीक्षा बैठक की। जिसमें निर्णय लेते हुए ओपी राजभर ने उत्तर प्रदेश की सभी मंडल, ब्लॉक, जिला, प्रदेश और विधानसभा स्तरीय कार्यकारिणी को भंग कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है।

नई ऊर्जा के साथ होगा गठन

इसे लेकर पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रदेश में जिला से लेकर विधानसभा तक की कार्यकारिणी भंग करने के बाद सुभासपा नई ऊर्जा के साथ नए संगठन का गठन करेगी। बताया जा रहा है कि पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है।

 

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन