September 20, 2024
  • होम
  • लाशों की बोली लगाना, लड़कियों का उत्पीड़न- RG कर मेडिकल कॉलेज के माफिया संदीप घोष पर सबसे बड़ा खुलासा!

लाशों की बोली लगाना, लड़कियों का उत्पीड़न- RG कर मेडिकल कॉलेज के माफिया संदीप घोष पर सबसे बड़ा खुलासा!

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : August 22, 2024, 11:47 am IST

कोलकाता/नई दिल्ली: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप-मर्डर के मुख्य आरोपी संजय रॉय के बाद RGK अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर भी शक गहराता जा रहा है। संदीप घोष कानून के शिकंजे में फंसता हुआ दिख रहा है। सीबीआई 5 दिन में कुल 64 घंटे पूछताछ कर चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने भी रेप-मर्डर केस में संदीप घोष की भूमिका पर शक जाहिर किया है। इधर कोलकाता पुलिस ने संदीप घोष के खिलाफ करप्शन का केस दर्ज किया है।

काले कारनामें आ रहे सामने

पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर सीबीआई को शक है कि डॉक्टर रेप-मर्डर केस में वह सच छिपा रहे हैं। इस वजह से CBI अब संदीप घोष का पॉलीग्राफ टेस्ट करा सकती है। साथ ही संदीप घोष के काले कारनामे भी सामने आ रहे हैं। संदीप घोष को करीब से जानने वाले उनके पूर्व सहयोगी अली अख्तर और पूर्व डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. उत्पल बंदोपाध्याय कई सवाल खड़े कर चुके हैं।

लावारिस शवों की लगती थी बोली

बताया जा रहा है कि संदीप घोष का मेडिकल कॉलेज में माफिया राज था। वहाँ पर लावारिस शवों की बोली लगाई जाती थी। लावारिस शवों को दूसरे अस्पतलों में बेच दिया जाता था। इसके लिए संदीप मोटी रकम वसूलता था। संदीप घोष छात्रों से वसूली किया करता था। वह कई तरह के घोटालों में लिप्त बताया जा रहा। संदीप कॉलेज का प्रिंसिपल था लेकिन वह अपने साथ बाउंसर लेकर चलता था।

 

कश्मीर में हिंदू लड़की से रेप, आरोपी को बचाने में लगा SHO, दहली घाटी!

 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन