• होम
  • राज्य
  • चुनाव से पहले नीतीश को फिर आई महिलाओं की याद, कर दिया छप्पड़ फाड़ ऐलान, गदगद हो गया पूरा बिहार

चुनाव से पहले नीतीश को फिर आई महिलाओं की याद, कर दिया छप्पड़ फाड़ ऐलान, गदगद हो गया पूरा बिहार

वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में बिहार का बजट 2025-26 पेश किया। 3.17 लाख करोड़ रुपए के बिहार बजट में कई बड़े ऐलान किए गए। 40 मिनट के बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने 52 नई घोषणाएं कीं।

bihar budget 2025
inkhbar News
  • March 3, 2025 3:45 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

Bihar Budget 2025: वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में बिहार का बजट 2025-26 पेश किया। 3.17 लाख करोड़ रुपए के बिहार बजट में कई बड़े ऐलान किए गए। 40 मिनट के बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने 52 नई घोषणाएं कीं।

पिंक बस में महिलायें

नीतीश सरकार सबसे ज्यादा 60 हजार करोड़ रूपया शिक्षा पर करने जा रही है। स्वास्थ्य सुविधा पर 20 हजार 335 करोड़ खर्च होंगे। महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं हुई है। बिहार की महिलाओं को अब स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की नौकरियों में 33% आरक्षण का लाभ मिलेगा। उनके लिए पिंक टॉयलेट बनेगा। बड़े शहरों में पिंक बस सर्विस शुरू की जाएगी, जिसमें सिर्फ महिलाएं चढ़ेंगी। इसमें ड्राइवर और कंडक्टर भी महिलाएं होंगी।स्कॉलरशिप की राशि को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है।

MSP पर बिकेगी दाल

इतना ही नहीं किसानों के लिए भी बड़े ऐलान हुए हैं। तिलहन की खेती करने वाले किसानों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। वित्त मंत्री कि सरकार अरहर, मूंग और उड़द की दाल MSP पर खरीदेगी। इसके लिए हर ब्लॉक स्तर पर कोल्ड स्टोरेज खोले जाएंगे।

प्लास्टिक विनिर्माण नीति

बिहार में खाद्य प्रसंस्करण नीति 2025 लाई जाएगी। यह फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को प्रोत्साहित करने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। बिहार फार्मास्यूटिकल पॉलिसी 2025 लागू की जाएगी। प्लास्टिक विनिर्माण के लिए बिहार प्लास्टिक विनिर्माण नीति को लागू करेगी।

 

शादीशुदा मर्द से संबंध बनाती थी राहुल की चहेती हिमानी, ब्लैकमेल करके लूटने लगी पैसे, जानिए कौन है आरोपी सचिन