• होम
  • राज्य
  • चुनाव से पहले दिल्ली का पानी हुआ जहरीला, आतिशी बोलीं हरियाणा की करतूत, EC ने सैनी से मांगा जवाब

चुनाव से पहले दिल्ली का पानी हुआ जहरीला, आतिशी बोलीं हरियाणा की करतूत, EC ने सैनी से मांगा जवाब

सीएम आतिशी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि दिल्ली में पानी के अंदर अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है। आतिशी ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाए कि इसके लिए हरियाणा सरकार जिम्मेदार है। आतिशी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार से इस मुद्दे पर जवाब मांगा। 

CM Aatishi On delhi water
inkhbar News
  • January 28, 2025 11:43 am Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लगभग एक हफ्ते का समय का बाकी है। इसी के साथ चुनावी गरमा-गरमा बढ़ती जा रही है। इस बीच दिल्ली में हवा के बाद अब पानी भी जहरीला हो गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली में पानी का मु्द्दा उठाया है। सीएम आतिशी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि दिल्ली में पानी के अंदर अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है। आतिशी ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाए कि इसके लिए हरियाणा सरकार जिम्मेदार है। आतिशी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार से इस मुद्दे पर जवाब मांगा।

केजरीवाल ने क्या कहा

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली के लोगों को पीने का पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। हरियाणा से पानी यमुना के ज़रिए दिल्ली आता है। भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी में ज़हर मिला दिया है। लेकिन, दिल्ली जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली आने से रोक दिया…भाजपा सरकार ने पानी में ऐसा ज़हर मिला दिया है, जिसे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी साफ़ नहीं कर सकते। इससे दिल्ली के एक तिहाई हिस्से में पानी की किल्लत हो गई है। केजरीवाल ने दावा किया कि उन्होंने दिल्ली में अराजकता फैलाने के लिए ऐसा किया है, ताकि दिल्ली के लोग मरें और इसका दोष आप पर आए।

नायब सैनी ने किया पलटवार

वहीं हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने आरोपों पर कहा कि आरोप लगाना और भाग जाना अरविंद केजरीवाल आदत और सोच है। मैंने कहा था कि आपने (अरविंद केजरीवाल) अपने मुख्य सचिव को भेजा है और मैं अपने मुख्य सचिव से सोनीपत में पानी की गुणवत्ता की जांच करने को कहूंगा जहां से पानी दिल्ली में आ रहा है। वह अमोनिया की बात करते हैं – लेकिन कोई कमी नहीं है। वितरण प्रणाली में कोई समस्या नहीं है। उन्होंने मंच पर इसका वादा किया था, फिर भी लोगों को प्रदूषित पानी मिल रहा है। उन्हें आरोप लगाने के बजाय काम करना चाहिए। दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है और वे उन्हें सबक सिखाएंगे।

Also Read- बागपत में निर्वाण पर्व पर बड़ा हादसा, मानस्तम्भ परिसर में बना मचान ढहने ले 5 की मौत, 75 श्रद्धालु घायल

लखनऊ में 3 साल की बच्ची का रेप कर भाग रहा था युवक, योगी की पुलिस ने घेर लिया मजार, चलाई दनादन गोलियां