• होम
  • राज्य
  • सपा को छोड़ कांग्रेस में वापस लौटे अवतार सिंह भड़ाना, पार्टी की सदस्यता लेने के बाद बोले – हमेशा की तरह समाज, किसानों और पार्टी…

सपा को छोड़ कांग्रेस में वापस लौटे अवतार सिंह भड़ाना, पार्टी की सदस्यता लेने के बाद बोले – हमेशा की तरह समाज, किसानों और पार्टी…

नई दिल्ली: पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना सपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में वापस आ गए हैं। उन्होंने शनिवार को हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया से मिलकर कांग्रेस की सदस्यता ली। समाजवादी पार्टी की ओर से अवतार सिंह भड़ाना को मेरठ से चुनावी मैदान में उतारने का ऑफर दिया गया था। सपा के अध्यक्ष अखिलेश […]

inkhbar News
  • May 19, 2024 1:44 pm Asia/KolkataIST, Updated 11 months ago

नई दिल्ली: पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना सपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में वापस आ गए हैं। उन्होंने शनिवार को हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया से मिलकर कांग्रेस की सदस्यता ली। समाजवादी पार्टी की ओर से अवतार सिंह भड़ाना को मेरठ से चुनावी मैदान में उतारने का ऑफर दिया गया था। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें टिकट देने के लिए लखनऊ में भी बुलाया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

गुर्जर राजनीति में जाना माना चेहरा

अवतार सिंह भड़ाना को गुर्जर राजनीति में जाना माना चेहरा माना जाता है, वे हरियाणा के फरीदाबाद के निवासी है। अब जब अवतार सिंह भड़ाना कांग्रेस में शामिल हो गए हैं तो वह फरीदाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह और गुरुग्राम लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर के समर्थन में प्रचार करने की बात भी कही है।

बता दें कि अवतार सिंह भड़ाना हरियाणा सरकार में मंत्री, सांसद और विधायक भी रह चुके हैं। वे 1991, 2004, 2009 में फरीदाबाद लोकसभा सीट और 1999 में यूपी की मेरठ लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। वहीं 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्हें शिकस्त मिली थी। वे लगातार दो बार फरीदाबाद लोकसभा सीट से भाजपा नेता कृष्ण पाल गुर्जर से चुनाव हार गए थे।

यह भी पढ़ें-

Swati Maliwal Case: क्या AAP स्वाति मालीवाल की संसद सदस्यता खत्म करा सकती है?