Happy Holi 2025: पूरा भारत आज होली का त्योहार मना रहा है। लोग रंगों में सराबोर है। चारों तरफ खुशियां और उल्लास का माहौल है। इससे पहले दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि लोग भड़क गए और खूब खरी खोटी सुना दी।
क्या बोल गईं रेखा गुप्ता
दरअसल रेखा गुप्ता होली की बधाई दे रही थीं। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार है तो सब हंसी खुशी से मनाएं। इसी दौरान उन्होंने कह दिया कि पानी की बर्बादी न करें, नेचुरल कलर से होली खेले। आखिर दिल्ली को सुंदर और साफ रखने की जिम्मेदारी भी तो आप लोगों की है। बस उनकी यह बात लोगों को चुभ गई और वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। लोगों ने क्लास लगाना शुरू कर दिया। यहां तक कह दिया कि मोदी शाह ने सीएम बनाया है वरना आपको जानता कौन था?
एकता बनी रहें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।