'केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है…' CM बनने के बाद आतिशी का पहला बयान

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद आतिशी ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यही कारण है कि भाजपा ने केजरीवाल को जेल में डाल दिया।

जनता के बीच जाकर लड़ेंगे चुनाव

आतिशी ने बताया कि केजरीवाल जब जेल से बाहर आए, तो उन्होंने तुरंत मुख्यमंत्री का काम संभालने के बजाय जनता के बीच जाकर उनकी अदालत में जाने का फैसला किया। आतिशी ने कहा कि आने वाले 4 महीनों में चुनाव होंगे और इस बार जनता को फिर से अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनाना है।

केजरीवाल की सोच पर भरोसा

आतिशी ने यह भी कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के विकास के लिए जो काम किया है, वह जनता के सामने है। अब हमारा एकमात्र उद्देश्य है कि उन्हें फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाएं और दिल्ली का विकास जारी रखें।

#WATCH | Delhi CM Atishi says, “…We all have to do just one work now- to make Arvind Kejriwal the chief minister of Delhi again…” pic.twitter.com/qpbXG56ZAn

— ANI (@ANI) September 21, 2024


ये भी पढ़ें: आतिशी की कैबिनेट में इकलौते नए मंत्री, कौन हैं मुकेश अहलावत?

ये भी पढ़ें: आज से दिल्ली में आतिशी का राज, दिल्ली को मिली तीसरी महिला मुख्यमंत्री

Tags

aap partyArvind Kejriwaldelhi cmDelhi CM Atishihindi newsinkhabar
विज्ञापन