September 8, 2024
  • होम
  • गुस्से में CM योगी, रिक्शावाले को पीटने वाले पूर्व मंत्री के बेटे को कराया गिरफ्तार

गुस्से में CM योगी, रिक्शावाले को पीटने वाले पूर्व मंत्री के बेटे को कराया गिरफ्तार

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : July 26, 2024, 2:54 pm IST

लखनऊ। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में हैं।  इस बार उनके बेटे डॉक्टर संजीव पाल का एक ई रिक्शा चालक के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। संजीव पाल की गुंडई का वीडियो वायरल होते ही आगरा से लखनऊ तक कोहराम मच गया. तत्काल पुलिस हरकत में आई और ई रिक्शा चालक की शिकायत के बाद पूर्व मंत्री के बेटे को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ आरबीएस कॉलेज के दो गार्डस को भी पुलिस ने पकड़कर लॉकअप में बंद कर दिया.

रिक्शावाले को पीटने पर गिरफ्तार

गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो आरबीएस कॉलेज आगरा का बताया जा रहा है। इसमें एक शख्स ई रिक्शा चालक को डंडे से पीट रहा है। बाद में उसकी पहचान पूर्व मंत्री के बेटे डॉक्टर संजीव पाल के रूप में हुई। शिकायत के बाद पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया और छानबीन के लिए आरबीएस कॉलेज पहुंचे। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया। पूर्व मंत्री उदयभान सिंह और उनके बेटे संजीव पाल अपनी कारस्तानियों को लेकर चर्चे में रहते हैं.

संजीव पाल ने दी ये दलील

दरअसल गुरुवार को पूर्व मंत्री के बेटे ने गुंडई दिखाते हुए ई-रिक्शा चालक को लाठी से पीटा। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। उदयभान सिंह का बेटा डॉक्टर संजीव पाल सिंह आरबीएस डिग्री कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उनके खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज करने का केस दर्ज किया गया है। संजीव पाल का कहना है कि ई रिक्शा चालक ने उनके साथ अभद्रता की थी। हालांकि रिक्शा चालक ने आरोपों से इंकार कर दिया है।

अवैध वसूली में बलिया के SP-ASP नपे, सीओ समेत 10 पर चला योगी का हंटर

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन