September 13, 2024
  • होम
  • कोलकाता रेप कांड से आक्रोशित दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों की आज हड़ताल, 24 घंटे बंद रहेगा OPD और OT

कोलकाता रेप कांड से आक्रोशित दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों की आज हड़ताल, 24 घंटे बंद रहेगा OPD और OT

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : August 17, 2024, 8:38 am IST

नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में लेडी ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। घटना से आक्रोशित डॉक्टर और लोग देश के अलग अलग राज्यों में सड़क पर उतर आए हैं। आज राजधानी दिल्ली में भी डॉक्टर्स ने हड़ताल कर दिया है। एम्स के फैकल्टी एसोसिएशन ने डायरेक्टर को पत्र लिखकर कहा है कि आज AIIMS में OPD और OT बंद रहेगी। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी।

देश भर में प्रदर्शन

एम्स फैकल्टी एसोसिएशन द्वारा लिखे पत्र में कहा गया कि आज इमरजेंसी सर्विस छोड़कर सभी रूटीन सेवाएं बंद रहेंगी। कोलकाता रेप कांड के बाद यह फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार समेत कई अन्य राज्यों में ट्रेनी डॉक्टर और डॉक्टर्स ने घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया और कैंडल मार्च निकाला।

डॉक्टरों की ये है मांग?

रेप-मर्डर केस की एक तय समय सीमा के अंदर प्रोफेशनल जांच हो।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज पीड़िता को जल्द न्याय मिले और परिवार को सम्मानजनक मुआवजा दिया जाए।

डॉक्टरों और अस्पतालों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए एक पॉलिसी बने।

अस्पतालों में डॉक्टरों के लिए सुरक्षित जगहों और रेस्ट एरिया का समुचित व्यवस्था हो।

अस्पतालों में एयरपोर्ट की तरह सुरक्षा प्रोटोकॉल की व्यवस्था हो।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन