• होम
  • राज्य
  • हिंदू बच्ची का रेप कर रहा था अमन खान, दर्द से चीखी तो काट खाया होंठ, मस्जिद पर पड़े इतने पत्थर जान बचाकर भागा मौलाना

हिंदू बच्ची का रेप कर रहा था अमन खान, दर्द से चीखी तो काट खाया होंठ, मस्जिद पर पड़े इतने पत्थर जान बचाकर भागा मौलाना

उत्तर प्रदेश के हाथरस में शनिवार को एक 7 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में बवाल बढ़ता जा रहा है। इस घटना से बौखलायें लोगों ने रविवार को हंगामा खड़ा कर दिया।

Hathras
  • March 17, 2025 12:46 pm Asia/KolkataIST, Updated 24 hours ago

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस में शनिवार को एक 7 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में बवाल बढ़ता जा रहा है। इस घटना से बौखलायें लोगों ने रविवार को हंगामा खड़ा कर दिया। पूरे दिन बाजार बंद रखा गया। यहां तक कि लोगों ने पास के मस्जिद पर अटैक कर दिया। डर के मारे मस्जिद के इमाम को वहां से भागना पड़ा। इधर सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। सांसद की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि योगी सरकार दोषी को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगी।

जानिए पूरा मामला

इस घटना को अंजाम देने वाले मुस्लिम युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सादाबाद के बिसावर क्षेत्र में बच्ची सामान लेने गई थी। रात का समय था तो मुस्लिम युवक उसे उठाकर ले गया। उसने पोखर के पास ले जाकर बच्ची के साथ रेप किया। दर्द से जब वह चीखी तो उसके होंठ को उसने काट दिया। हैवानियत करके उसे वहीँ छोड़कर भाग गया। इधर लड़की के परिजन उसे ढूंढ रहे थे। काफी तलाशने के बाद वह तालाब के किनारे बेहोश पड़ी मिली। उसे तुरंत सीएचसी सादाबाद ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

मस्जिद पर धावा

वहीँ इस घटना के बाद इलाके में तनाव है। रविवार की सुबह लोगों ने जमकर हंगामा किया। पूरे दिन बाजार बंद रखा गया। गुस्साई भीड़ ने बिसावर की मस्जिद में तोड़फोड़ की। मस्जिद का दरवाजा तोड़ दिया और पानी की टोंटियों को तोड़ दिया। मस्जिद को इमाम को वहां से भागना पड़ा। घटना के बाद से बिसावर में फ़ोर्स तैनात कर दिया गया है।

 

हमसे नफरत करता है इस्लाम! मुस्लिम देशों से बदला लेने पर उतरे ट्रंप, तुरंत ले लिया बड़ा फैसला