• होम
  • राज्य
  • कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या और रेप के खिलाफ AIIMS में कैंडल मार्च, न्याय की मांग

कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या और रेप के खिलाफ AIIMS में कैंडल मार्च, न्याय की मांग

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

AIIMS Candle march for female Kolkata doctor demand for justice
inkhbar News
  • August 11, 2024 9:19 pm Asia/KolkataIST, Updated 8 months ago

नई दिल्ली: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के विरोध में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के रेजिडेंट डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

डॉक्टरों ने मांगा इंसाफ

AIIMS के डॉक्टरों ने शांतिपूर्वक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से AIIMS तक कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में महिला और पुरुष दोनों डॉक्टरों ने भाग लिया और न्याय की मांग की। डॉक्टरों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को जल्द से जल्द सजा दी जाए।

क्या है पूरा मामला?

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर महिला डॉक्टर का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। घटना के बाद से देशभर में इस घटना का विरोध हो रहा है। डॉक्टरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने 12 अगस्त को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है, जिसमें इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहेंगी।

 

ये भी पढ़ें: बिहार में चार IAS अधिकारियों का तबादला, पंकज पाल को मिला ऊर्जा विभाग का जिम्मा