September 21, 2024
  • होम
  • आतिशी आज शाम लेंगी CM पद की शपथ, मंत्रिमंडल संग पहुंचेंगी राजभवन

आतिशी आज शाम लेंगी CM पद की शपथ, मंत्रिमंडल संग पहुंचेंगी राजभवन

  • WRITTEN BY: Neha Singh
  • LAST UPDATED : September 21, 2024, 7:34 am IST

नई दिल्ली: राष्ट्रपति ने अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने 5 कैबिनेट मंत्रियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है। शपथ ग्रहण का समारोह राजभवन में किया जाएगा। आज शाम 4:30 बजे आतिशी मंत्रियों के साथ राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगी।

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने 15 सितंबर को दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद पार्टी की सर्वसम्मति से आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया।

जानें आतिशी के बारे में 

आतिशी 2020 के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक चुनी गईं और 2023 में पहली बार केजरीवाल सरकार में मंत्री बनीं। अब ठीक एक साल बाद 2024 में वह मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। इससे पहले उन्होंने 2019 में पूर्वी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर से 4.77 लाख वोटों से हार गई थीं और तीसरे स्थान पर रही थीं। आतिशी को केजरीवाल का करीबी और विश्वासपात्र माना जाता है। आतिशी 2020 में पहली बार कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनीं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार धर्मवीर सिंह को 11 हजार 393 वोटों से हराया।

आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता नामविजय सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे हैं। आतिशी ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से की है। उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज में इतिहास की पढ़ाई की और शेवनिंग स्कॉलरशिप पर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री प्राप्त की।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन