Aandhra Pradesh Guntur Tower नई दिल्ली, Aandhra Pradesh Guntur Tower आंध्र प्रदेश के गुंटूर टावर के नाम पर हुए बवाल के बाद अब इसे तिरंगे का रंग दिया गया है. अब इस टावर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की तैयारी की जा रही है. ये टावर काफी लम्बे समय से अपने नाम को लेकर विवादों […]
नई दिल्ली, Aandhra Pradesh Guntur Tower आंध्र प्रदेश के गुंटूर टावर के नाम पर हुए बवाल के बाद अब इसे तिरंगे का रंग दिया गया है. अब इस टावर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की तैयारी की जा रही है. ये टावर काफी लम्बे समय से अपने नाम को लेकर विवादों में रहा है.
आंध्रप्रदेश के गंटूर में स्थित ये टावर अब तिरंगे में रंग दिया गया है. जहाँ इसके आस पास तिरंगा फहराने की भी तैयारी की जा रही है. क्षेत्र के विधायक मोहम्मद मुस्तफा ने मामले में बताया कि काफी विरोध के बाद इस टावर को तिरंगे के रंग में रंगने और इसके आस-पास तिरंगा फहराने का निर्णय लिया गया है. जहां उन्होंने विरोधकर्ताओं की आलोचना भी की और कहा, भाजपाई नेताओं को सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की बजाय महामारी जैसे मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए.
मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि आज़ादी से पहले कई मुसलमानों और मुस्लिम नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी. पर आज़ादी के बाद वह देश छोड़ कर पकिस्तान चले गए. लेकिन हम अपने देश में बने रहना चाहते हैं.
आंध्रप्रदेश के गंटूर में स्थित ये टावर काफी समय से विवादों में घिरा हुआ है. पिछले वर्ष कुछ भाजपाई कार्यकर्ताओं ने इस टावर का नाम जिन्ना से बदलने की मांग की थी. जहां उनकी मांग थी कि इस टावर को पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के नाम पर रखा जाए. पर ऐसा नहीं हो पाया. इसी वर्ष 26 जनवरी पर कुछ भाजपा के कार्यकर्ता इस टावर में जबरन घुस कर तिरंगा फहराने की कोशिश भी कर चुके हैं. जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया.
देश और दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुक,ट्विटर