September 8, 2024
  • होम
  • अयोध्या में मंदिरों का बनेगा म्यूजियम, 750 करोड़ खर्च करेगा टाटा संस

अयोध्या में मंदिरों का बनेगा म्यूजियम, 750 करोड़ खर्च करेगा टाटा संस

  • WRITTEN BY: Aprajita Anand
  • LAST UPDATED : June 27, 2024, 11:59 am IST

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में जब से राम मंदिर का निर्माण हुआ है, तब से अयोध्या नगरी चर्चा का विषय बनीं हुई है। जानकारी के मुताबिक पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का कहना है कि अयोध्या में एक विश्व स्तरीय भारतीय मंदिर संग्रहालय का निर्माण टाटा संस की ओर से होने जा रहा है। यह संग्रहालय 750 करोड़ की लागत से बनेगा। रामनगरी अयोध्या लगातार विकास की नई गाथा लिख रही है। जानकारी के मुताबिक अयोध्या में यह भव्य निर्माण पर्यटकों की संख्या को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। सरकार का ऐसा मानना है कि मंदिर संग्रहालय का निर्माण करने के बाद रामनगरी अयोध्या में पर्यटकों की संख्या में तेजी आने लगेगी।

ऐसे होगा मंदिर का निर्माण

जानकारी के मुताबिक रामनगरी अयोध्या में विश्व स्तरीय मंदिर संग्रहालय बनने का कार्य जल्द ही शूरू होने वाला है। इस मंदिर का निर्माण सरयू नदी के किनारे 50 एकड़ की भूमि पर होने जा रहा है। इस प्रस्ताव को यूपी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इतना ही नहीं अब यूपी सरकार के साथ टाटा संस का 750 करोड रुपए की लागत से MOU साइन होने के बाद मंदिर संग्रहालय बनने का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। मंदिर संग्रहालय के बनने से पर्यटन स्थलों पर लोगों का काफी आना-जाना रहेगा, जिसके कारण अयोध्या में पर्यटकों की संख्या को बढ़ोतरी मिलेगी।

पर्यटन मंत्री का क्या है कहना

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का इस मामले में कहना है कि इस संग्रहालय का निर्माण अयोध्या नगरी में सरयू नदी के किनारे 50 एकड़ की भूमि पर होने वाला है। पर्यटन विभाग की तरफ से इस निर्माण के लिए ₹1 सालाना पर 90 वर्षों के लिए जमीन लीज पर दी जा रही है। इतना ही नहीं ये 90 साल तक के लिए और बढ़ाई भी जा सकती है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने आगे कहा कि अयोध्या एक विश्व स्तरीय धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में धीरे-धीरे विकास के रास्ते पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय अयोध्या में जितने भी पर्यटकों का आना-जाना होता है उनमें हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि, कनक भवन, तक ही जगह शानिल हैं। इस संग्रहालय के निर्माण से पर्यटकों को अयोध्या में और भी आकर्षक चीज देखने को मिलेगी। संग्रहालय परिसर के विकास पर भी टाटा संस 100 करोड रुपए खर्च करने वाला है। अयोध्या में बनने वाले मंदिर संग्रहालय में पूरे देश के मंदिर की परंपराओं और इतिहास की अनूठी झलक दिखने को मिलेगी।

Also Read…

MBBS कॉलेज के छात्र को कराई गई 300 बार उठक-बैठक, आखिर क्या था मामला, जो करना पड़ा ऐसा!

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन