नई दिल्ली: हरियाणा के करनाल में कोहरा कहर बनकर लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। कोहरे के एक बार फिर करनाल में एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि घने कोहरे की वजह से कुल 10 वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गया।
जानकारी के अनुसार गनीमत रही कि इस हादसे में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ. हालांकि घटना में कई वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आज सुबह घने कोहरे के कारण हरियाणा के करनाल में नेशनल हाइवे झंझाडी फ्लाईओवर पर ये हादसा हुआ है। कोहरे के कारण और विजिबिलिटी काफी कम होने की वजह कई वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मोके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को साइड में किया।
बताया जा रहा है कि विजिबिलिटी कम होने की वजह से करनाल नेशनल हाइवे पर एक के बाद एक कुल 8 से 10 वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे के बाद वाहन सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद शुरू की। इस घटना के बाद हाइवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। लोगों का कहना है कि हाइवे पर काफी घना कोहरा था, जिसके कारण उन्हें कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इस हादसे के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। हादसे में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Also Read…