• होम
  • राज्य
  • कैफे में पिस्टल लोड कर चला दी गोली, संचालक की तड़प-तड़प कर हुई मौत, खून से रंगी जमीन देखकर मची चीख-पुकार

कैफे में पिस्टल लोड कर चला दी गोली, संचालक की तड़प-तड़प कर हुई मौत, खून से रंगी जमीन देखकर मची चीख-पुकार

यूपी के सहारनपुर में स्थित एक कैफे में औवेस नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि औवेस इस कैफे का संचालक था। गोली लगने के बाद औवेस के परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पहुंचने के बाद उसका इलाज शुरू हुआ, परंतु उसने दम तोड़ दिया।

cafe
inkhbar News
  • February 12, 2025 11:05 am Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

नई दिल्ली: यूपी के सहारनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कैफे संचालक की संदिग्ध हालातों में गोली लगने से मौत हो गई। पहले ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते कैफे संचालक की हत्या हुई है, परंतु पुलिस ने मामले की जांच की तो बात कुछ और ही निकलकर सामने आई।

पिस्टल लोड कर रहा था

जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना यूपी के सहारनपुर में सदर थाना इलाके के कोर्ट रोड की बताई जा रही है। यहां स्थित एक कैफे में औवेस नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि औवेस इस कैफे का संचालक था। गोली लगने के बाद औवेस के परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पहुंचने के बाद उसका इलाज शुरू हुआ, परंतु उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। औवेस की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ऐसी अफवाह फैलने लगी की किसी ने औवेस की हत्या प्रॉपर्टी विवाद के कारण की है।

ऐसे हुई मौत

इस मामले की सूचमा जब पुलिस को मिली तो उन्होंने तुरंत जांच शुरू कर दी। सबसे पहले पुलिस जांच के लिए औवेस के कैफे पहुंची। इसके बाद औवेस के शव का पोस्टमार्टम करवाने लगी, लेकिन उसके परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला औवेस की हत्या नहीं हुई. बल्कि, मामला कुछ निकला। इस मामले में जानकारी देते हुए सहारनपुर के एसपी सिटी व्योम बिंदल ने कहा कि- औवेस अपने तीन दोस्तों के साथ कैफे में बैठा था। इसी दौरान औवेस का एक साथी पिस्टल चेक कर रहा था और अचानक उसने गलती से ट्रिगर दबा दिया। ट्रिगर दबने से पास में खड़े एक युवक के हाथ को टच करके गोली सीधे औवेश के पेट में जा लगी। ओवेश को खून से लतपथ हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही वो दम तोड़ चुका था।

आरोपी युवक फरार

औवेस के शव को बिना किसी कार्रवाई के ही उसके परिजन अपने साथ गांव ले गए। इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी गांव पहुंची परिजन शव का पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार नहीं हुए। पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद परिजनों ने औवेस के शव को पुलिस को पोस्टमॉर्टम के लिए सौंपा। पुलिस ने पंचनामा करवाने के बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। आज सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बता दें कि जिस युवक से गलती से गोली चली है वो डर के मारे फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच मे जुट गई है और गोली चलाने वाले युवक की तलाश कर रही है। इसके अलावा कैफे में मौजूद अन्य लोगों से भी इस मामले को लेकर सख्ती से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Also Read…