रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर जवानों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं DRG का एक जवान भी शहीद हो गया। 700 जवानों ने मिलकर नक्सलियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। बस्तर IG सुंदरराज पी ने इस एनकाउंटर की पुष्टि की है।
71 नक्सली मारे जा चुके
आपको बता दें कि इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में 71 नक्सली मारे जा चुके हैं, पुलिस के मुताबिक 2024 में अलग-अलग मुठभेड़ों में जवानों ने करीब 300 नक्सलियों को ढेर किया है, 290 हथियार जब्त किए गए हैं।
बड़े कैडर को घेरा
पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी आधार पर पुलिस ने दंतेवाड़ा, बीजापुर सीमा पर संयुक्त अभियान चलाया। एक दिन पहले ही जवानों ने एंड्री इलाके को घेर लिया था। वहीं, गुरुवार सुबह से ही जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ शुरू हो गई थी।
रिहाई के बाद एक बार फिर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के सहयोगियों को किया गया गिरफ्तार